{"_id":"670b8499c15e3d73fe0f065e","slug":"three-youth-drowned-during-idol-immersion-in-yamuna-two-rescued-safely-no-trace-of-the-third-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: यमुना में डूबे युवक को बचाने के चक्कर में फंस गए दो दोस्त, फिर भी न निकाल सके; उनको गोताखोरों ने निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: यमुना में डूबे युवक को बचाने के चक्कर में फंस गए दो दोस्त, फिर भी न निकाल सके; उनको गोताखोरों ने निकाला
Sun, 13 Oct 2024 01:58 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 13 Oct 2024 01:58 PM IST
सार
आगरा में यमुना के अरतौनी घाट पर मूर्ति का विसर्जन करने के दौरान तीन युवक डूब गए। दो को तो बचा लिया गया, लेकिन तीसरे का अभी तक सुराग नहीं लग सका है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
यमुना में तलाश जारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के अरतौनी में यमुना किनारे मूर्ति विसर्जन करने आए तीन युवक डूब गए। चीख पुकार सुन दो को तो समय रहते बचा लिया गया, लेकिन तीसरे का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है।
सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सिकंदरा का पुलिस फोर्स भी पहुंच गया, लेकिन स्टीमर न पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश दिखाई दिया। बताया गया है कि बलवीर मूर्ति विसर्जन के लिए यमुना किनारे गए थे। ग्रामीणों ने बताया कि विसर्जन के दौरान लोकेश पुत्र बबलू उम्र 18 वर्ष यमुना में डूब गया, जिसको बचाने के लिए संजय पुत्र हरि सिंह यमुना में कूद गया और वह भी डूब गया।
उसको बचाने के लिए विशाल पुत्र हरि सिंह कूद गया वह भी डूब गया। तीनों को डूबता हुआ देख कर ग्रामीणों के हाथ पैर फूल गए। संजय और विशाल को ग्रामीणों ने सही सलामत निकल लिया, लेकिन लोकेश के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।