फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three years of physical abuse with girl in mainpuri

शादी का झांसा देकर 3 साल तक किशोरी के साथ करता रहा ये सब

Fri, 19 Jan 2018 08:12 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी Updated Fri, 19 Jan 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
three years of physical abuse with girl in mainpuri
शारीरिक शोषण
शादी का झांसा देकर आरोपी तीन साल तक किशोरी से शारीरिक शोषण करता रहा। बालिग होने पर जब उसने शादी करने का दबाव बनाया तो मारपीट की। 
विज्ञापन


थाने में शिकायत किए जाने के बाद भी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। शुक्रवार को पीड़िता ने एएसपी को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। एएसपी ने मामले में जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पड़ोसी युवक पर तीन वर्ष तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक वर्ष 2014 में जब वह नाबालिग थी तब पड़ोसी युवक ने उसे शादी का झांसा दिया। 
विज्ञापन

उससे कहा कि बालिग होने पर वह शादी कर लेगा। तीन वर्षों तक उसने शारीरिक शोषण किया। बालिग होने पर युवती ने जब शादी को कहा तो युवक ने साफ इनकार कर दिया।

यही नहीं उसकी पिटाई भी की। इस मामले में पुलिस आरोपी के पिता को पकड़ कर ले गई थी। थाने में शिकायत भी की गई लेकिन अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 

शुक्रवार को पीड़िता एएसपी ओमप्रकाश सिंह से मिली और अपने साथ हुई घटना से अवगत कराया। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed