फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three years ago the missing boy got his guardian

3 वर्ष पहले मां-बाप से जुदा हो गया था उनका लाडला, किस्मत ने ऐसा मिलाया

Tue, 26 Jun 2018 09:12 AM IST
राहुल कुमार, अमर उजाला, आगरा
राहुल कुमार, अमर उजाला, आगरा Updated Tue, 26 Jun 2018 09:12 AM IST
विज्ञापन
three years ago the missing boy got his guardian
राजकीय बाल शिशु गृह में मिला जितेंद्र - फोटो : अमर उजाला
आगरा के राजपुर चुंगी निवासी आटो चालक नीरज चौहान की मेहनत से दस वर्षीय मंदबुद्धि मासूम जितेंद्र तीन साल बाद अपने परिवार से मिल सका। 2015 में जितेंद्र घर के बाहर खेलते समय निकल गया था। 
विज्ञापन


तभी से परिवार उसकी तलाश में दर-दर भटक रहा था। इधर बालक तीन साल से राजकीय बाल शिशु गृह में रह रहा था। सोमवार को बाल शिशु गृह के अधिकारियों ने बच्चे को माता-पिता के सुपुर्द किया।
विज्ञापन


राजपुर चुंगी निवासी बृजेश तिवारी कपड़े की दुकान पर काम करते हैं। उन्होंने बताया कि बेटा बोलने और सुनने में असमर्थ है। परिवार में पत्नी अनीता तिवारी और एक बड़ा बेटा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी सदस्यों बेटे जितेंद्र की बहुत तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। बेटे के लापता होने के दुख में माता अनीता का भी बुरा हाल हो गया था। जितेंद्र का बड़ा भाई भी मंदबुद्धि है। 

बाल कल्याण न्यायालय की प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट लता गुप्ता ने बताया कि जितेंद्र ग्राम बगदा, बरौली अहीर के पूर्व प्रधान बहादुर सिंह के यहां पहुंच गया था। 

उन्होंने कुछ दिन बच्चे को अपने पास रखा और उसके परिवार की तलाश की थी। परिजन नहीं मिलने पर उन्होंने बच्चे को राजकीय बाल गृह शिशु आगरा के अधीन किया था। 

बाल कल्याण समिति आगरा ने बच्चे की कई बार काउंसलिंग की और भी घर तलाश भी कराया था। राजकीय बाल गृह में बच्चे का नाम मुन्ना रखा गया था।

न्यायिक मजिस्ट्रेट को घर छोड़ता है आटो चालक

ऑटो चालक नीरज चौहान की बहन जितेंद्र के घर के पड़ोस में रहती है। बहन के घर जाने के दौरान ही जितेंद्र के पिता बृजेश तिवारी ने उन्हें बच्चे की फोटो देकर तलाश करने में मदद की गुहार लगाई थी। 

इधर, आटो चालक न्यायिक मजिस्ट्रेट लता गुप्ता को घर से ऑफिस ले जाता है। तभी उसने लता गुप्ता को बच्चे की तस्वीर दिखाई। लता गुप्ता ने रजिस्ट्रर निकलवाकर फोटो का मिलान किया। तस्वीर मिलने पर बच्चे को ऑफिस में बुलाया। 

बच्चे के बाल गृह में होने की जानकारी नीरज ने उसके माता-पिता को दी। सोमवार को वह बाल गृह आए। जितेंद्र को देख मां-बाप की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। 

लता गुप्ता ने कागजी कार्रवाई पूरी कर जितेंद्र को उनके सुपुर्द कर दिया। मां-बाप ने ऑटो चालक, बाल गृह और समिति के लोगों को धन्यवाद कहा। बाल कल्याण न्यायालय के अध्यक्ष गोपाल शर्मा, आशा गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed