{"_id":"5c663a2ebdec220833204836","slug":"three-women-dies-in-car-accident-in-kasganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज में भीषण हादसा: बेकाबू कार दुकान में घुसी, चार लोगों की मौत, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज में भीषण हादसा: बेकाबू कार दुकान में घुसी, चार लोगों की मौत, कई घायल
Fri, 15 Feb 2019 09:42 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 15 Feb 2019 09:42 AM IST
विज्ञापन
कासगंज में दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज के कस्बा बिलराम में शुक्रवार की सुबह तेज गति से आ रही कार अनियंत्रित होकर कबाड़े की दुकान में घुस गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। जबकि चार अन्य घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसा चालक को झपकी आने से हुआ।
दिल्ली के अग्रनगर नागलोई निवासी हरी सिंह की मां घीई देवी की मौत 10 फरवरी हो गई थी। परिजन एवं रिश्तेदार उनकी अस्थियां विसर्जित करने के लिए दिल्ली से सोरों कार से आ रहे थे। सुबह के समय रास्ता साफ होने पर कार तेज गति से आ रही थी।
बिलराम के समीप कार चालक विक्की को झपकी आ गई और कार अनियंत्रित होकर कबाड़े की दुकान में जा घुसी। दुकान की दीवार टूट गई और उसमें सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। टक्कर की तेज आवाज सुनकर मौके पर स्थानीय लोग एकत्रित हो गए।
विज्ञापन
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टर ने भगवती देवी, राधारानी एवं राजवती को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक अन्य घायल उमेश ने अलीगढ़ अस्पताल में दम तोड़ दिया।
घायलों में विक्की (24) पुत्र वनवारीलाल निवासी सुल्तानपुरी दिल्ली, सतेंद्र पुत्र महाराज सिंह निवासी नगला खंजी, थाना सोरों, हरी सिंह अग्रनगर लोई दिल्ली, लज्जावती (38) पत्नी किशनलाल, किशनलाल (41) पुत्र सुपरिया निवासी नोएडा हैं।