फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three villages have outstanding bills of Rs 25 lakh, and supply has been stopped.

Agra News: तीन गांव पर 25 लाख रुपये का बिल बकाया, बंद कराई आपूर्ति

Fri, 12 Dec 2025 12:13 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Three villages have outstanding bills of Rs 25 lakh, and supply has been stopped.
मैनपुरी। विद्युत निगम की ओर से नेवर पेड और लोंग अनपेड बकायेदार उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बिजली बिल राहत योजना (ओटीएस) चलाई जा रही है। इसके बाद भी कई गांव के उपभोक्ताओं की ओर से योजना में पंजीकरण नहीं कराया जा रहा है। विद्युत निगम ने 25 लाख रुपये बिल बकाया होने पर कुसमरा क्षेत्र के गांव गिरधरपुर, बसंतपुर और केलनपुर की आपूर्ति बंद करा दी।उपकेंद्र बख्तपुर के अवर अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि 25 लाख रुपये बकाये पर गांव गिरधरपुर, बसंतपुर और केलनपुर की विद्युत आपूर्ति बंद करा दी गई है। ओटीएस योजना में लाभ लेकर बिल जमा करने के बाद ही इन गांव की विद्युत आपूर्ति चालू की जाएगी। उन्होंने बताया कि गिरधरपुर में 35 कनेक्शनों पर 9.50 लाख रुपये बकाया है। वहीं, गांव बसंतपुर में 31 कनेक्शनों पर 10 लाख रुपये और गांव केलनपुर में छह कनेक्शनों पर छह लाख रुपये बकाया है। अवर अभियंता ने बताया कि एक दिसंबर से कई बार इन तीनों गांव में घर-घर जाकर ओटीएस योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। लेकिन किसी ने योजना में पंजीकरण नहीं कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed