फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three vehicles collided due to fog on the highway in Firozabad

फिरोजाबाद में कोहरे ने मचाया कोहराम: हाईवे पर खड़े वाहनों से टकराई रोडवेज बस, चालक की मौत, 10 घायल

Sat, 01 Jan 2022 12:13 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 01 Jan 2022 12:13 AM IST
सार

शुक्रवार तड़के नेशनल हाईवे दो पर कोहरे ने कोहराम मचा दिया। हाईवे पर तीन वाहन टकरा गए। हादसे में बस चालक की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Three vehicles collided due to fog on the highway in Firozabad
घटनास्थल पर खड़े दुर्घटनाग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव मल्हापुर के समीप हाईवे पर खड़े ट्रक और ट्रैक्टर से रोडवेज बस टकरा गई। हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 सवारियां घायल हो गईं। पुलिस ने घायलों को सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन

 शिकोहाबाद डिपो की बस इटावा से फिरोजाबाद की तरफ आ रही थी। अल सुबह सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव मल्हापुर के समीप पहुंची थी। इस दौरान हाईवे पर पहले से ही दुर्घटनाग्रस्त खड़े ट्रक और ट्रैक्टर से रोडवेज बस टकरा गई। हादसा होते ही बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर सिरसागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से यात्रियों के साथ क्लीनर और चालक को बाहर निकाला। घायलों को शिकोहाबाद अस्पताल भेजा गया। यहां चिकित्सक ने बस चालक अनिल कुमार गुप्ता (32) निवासी जबर सिंह कॉलोनी नई मंडी इटावा को मृत घोषित कर दिया। वहीं परिचालक संजय (37) निवासी नगला सिंघी टूंडला के साथ बस में सवार धर्मेंद्र (21) और नरेंद्र कुमार (23)निवासी बजनी सिरसागंज और सुरेश (20) निवासी नगला इच्छा जसवंत नगर इटावा घायल हो गए। 
विज्ञापन

बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
बस चालक अनिल की मौत से परिजनों का रो रोकर बुराहाल है। परिजनों ने बताया कि अनिल रोडवेज विभाग में संविदा पर बस चालक था। तीन भाइयों में वह सबसे बड़ा था। अनिल की मौत के बाद मां उर्मिला, पिता सुरेश चंद्र और पत्नी प्रीती का बुरा हाल है। वहीं अनिल अपने पीछे दो बच्चे शौर्य व पंखुड़ी को छोड़ गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed