{"_id":"62fdac3ae4b6c3464f68b458","slug":"three-trains-including-new-delhi-intercity-have-been-extended-till-mathura-on-janmashtami-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"Janmashtami 2022: जन्माष्टमी पर नई दिल्ली इंटरसिटी सहित ये ट्रेन चलेंगी मथुरा तक, अतरिक्त बसों की भी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janmashtami 2022: जन्माष्टमी पर नई दिल्ली इंटरसिटी सहित ये ट्रेन चलेंगी मथुरा तक, अतरिक्त बसों की भी व्यवस्था
Thu, 18 Aug 2022 08:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 18 Aug 2022 08:34 AM IST
सार
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा-वृंदावन में उमड़ने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने तीन ट्रेनों का विस्तार किया है, जबकि दो ट्रेनों का ठहराव मथुरा में बढ़ाया है।
विज्ञापन
ट्रेन।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा-वृंदावन में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर रेलवे और परिवहन निगम ने भी तैयारी कर ली है। रेलवे ने नई दिल्ली इंटरसिटी सहित तीन ट्रेनों का संचलान मथुरा तक किया है, वहीं रोडवेज ने भी अतरिक्त बसों की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इन ट्रेनों का किया गया विस्तार
रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव के मुताबिक गाड़ी संख्या (11901/11902) वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा पैसेंजर 18 व 19 अगस्त को मथुरा तक संचालित होगी। इसी तरह गाड़ी संख्या (04171/04172) अलवर -मथुरा पैसेंजर 20 और 21 अगस्त को आगरा कैंट स्टेशन तक संचालित होगी। गाड़ी संख्या (14211/14212) आगरा -नई दिल्ली इंटरसिटी 18 से 21 अगस्त तक ग्वालियर तक संचालित रहेगी। गाड़ी संख्या (18237/18238) बिलासपुर-अमृतसर छतीसगढ़ एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या (18477/18478) योग नगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या (14211/14212) आगरा-नई दिल्ली इंटरसिटी 18 से 21 अगस्त तक मथुरा के भूतेश्वर स्टेशन पर भी एक मिनट रुकेगी।
विज्ञापन
रोडवेज ने की ये व्यवस्था
दूसरी ओर, परिवहन निगम ने भी अतिरिक्त बसों के संचालन की व्यवस्था की है। आरएम अशोक कुमार ने बताया कि इसके लिए आईएसबीटी और ईदगाह से लगातार मथुरा, वृंदावन के लिए बसें चलाई जाएंगीं। आईएसबीटी से हर आधा घंटे बाद मथुरा के लिए बस मिल सकेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए महानगर सेवा की बसें भी मथुरा तक संचालित होंगी।
विज्ञापन