{"_id":"69ea809ccd876868be0c7a38","slug":"three-tourists-who-visited-the-taj-mahal-fell-ill-agra-news-c-365-1-sagr1045-107610-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ताजमहल देखने आए तीन पर्यटकों की तबीयत खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ताजमहल देखने आए तीन पर्यटकों की तबीयत खराब
Fri, 24 Apr 2026 01:57 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 24 Apr 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
आगरा। भीषण गर्मी अब पर्यटकों पर भारी पड़ने लगी है। बृहस्पतिवार को ताजमहल का दीदार करने आए तीन पर्यटकों की तबीयत अचानक खराब हो गई। राजस्थान के श्याम वीर चौहान और बिहार की शीतल को उल्टियां होने लगीं, जबकि दिल्ली से आई भूमि शर्मा को तेज बुखार हो गया। तीनों को तुरंत ताजमहल परिसर स्थित पर्यटक सुविधा केंद्र ले जाया गया। वहां तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के साथ उन्हें दवाएं और ओआरएस का घोल दिया। राहत मिलने के बाद पर्यटक रवाना हुए। डॉक्टरों ने पर्यटकों को धूप से बचने और अधिक पानी पीने की सलाह दी है।
विज्ञापन