{"_id":"66b4e1d6f20a444d02068146","slug":"three-thieves-caught-with-gps-installed-in-battery-2024-08-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: रात में जिस बाजार से चोरी की थीं बैटरी, सुबह वहीं पहुंचे बेचने...ऐसे पकड़ में आए तीन चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: रात में जिस बाजार से चोरी की थीं बैटरी, सुबह वहीं पहुंचे बेचने...ऐसे पकड़ में आए तीन चोर
Fri, 09 Aug 2024 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 09 Aug 2024 12:02 AM IST
सार
चोरों ने रात में जिस बाजार की एक दुकान से बैटरियां चोरी की थीं, सुबह उसी बाजार में बेचने के लिए पहुंच गए। बैटरी में लगे जीपीएस से उनकी लोकेशन का पता चला गया, जिसके चलते पुलिस ने चोरों को दबोच लिया।
विज्ञापन
पकड़े गए चोर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना रकाबगंज पुलिस ने चार्जिंग सेंटर से बैटरी चोरी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि बैटरी में जीपीएस लगा था। चोर बैटरियां लेकर बेचने के लिए घूम रहे थे। पुलिस ने लोकेशन के आधार पर पकड़ लिया।
विज्ञापन
रावली, रकाबगंज निवासी मनोज अग्रवाल का बैटरी चार्जिंग सेंटर है। 5 अगस्त की रात को सेंटर बंद करके घर गए थे। रात में चोरों ने शटर के ताले तोड़ 4 बैटरियां चोरी कर ली। 6 अगस्त को दुकान पर आने पर पता चला। पुलिस ने केस दर्ज किया। बैटरियों में जीपीएस लगे थे। लोकेशन में पता चला कि चोर छीपीटोला सब्जी मंडी के पास ही घूम रहे हैं। पुलिस पहुंची तो चोरों ने बैटरी एक कूड़ेदान में छिपा दी और एक दुकान पर बैठ गए थे। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बरामदगी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसीपी सदर डाॅ. सुकन्या शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में रकाबगंज के कटरा गडरियान निवासी सौरभ, काजीपाड़ा निवासी कृष्णा उर्फ तोतला और स्वरूप नगर निवासी जितेंद्र हैं। कृष्णा पर 9 केस दर्ज हैं। वह थाना जीआरपी आगरा फोर्ट का गैंगस्टर है। दिन में रेकी, रात में चोरी करते हैं। ये शौक पूरे करने के लिए वारदात करते हैं।