फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three seats have been reserved for women in reservation for local municipal bodies in Etah

Etah: शहर की सरकार में इस बार होंगी तीन महिलाएं,  मारहरा, जलेसर और जैथरा में मिलेगा मौका

Tue, 06 Dec 2022 10:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 06 Dec 2022 10:50 PM IST
सार

इस बार जिले में एक नगर पंचायत की वृद्धि हुई है। कुल दस में से महिलाओं के खाते में तीन सीटें आरक्षित की गई हैं। पूर्व में आरक्षित एटा नगर पालिका सीट तो इस बार पिछड़ा वर्ग महिला में चली गई है। 

विज्ञापन
three seats have been reserved for women in reservation for local municipal bodies in Etah
तीनों नगर पंचायत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा में स्थानीय नगर निकायों के लिए किए गए आरक्षण में इस बार तीन सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। जबकि 2017 में केवल एक ही सीट महिला आरक्षित थी। 2017 में हुए निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद पर महिलाओं के लिए आरक्षण काफी कम रहा था। केवल एटा नगर पालिका को महिलाओं के लिए आरक्षित रखा गया था। अन्य सभी नगर पालिका और नगर पंचायतों के अध्यक्ष पदों पर पुरुष लड़ सकते थे। ऐसे में महिलाओं को हिस्सेदारी पूरी नहीं मिल सकी। 

विज्ञापन


पिछले चुनाव में जिले में नौ नगर निकाय थे, इस लिहाज से महिलाओं के लिए आरक्षण 9 प्रतिशत रहा। हालांकि आरक्षण प्रदेश स्तर पर सभी निकायों को मिलाकर तय किया जाता है। इस बार जिले में एक नगर पंचायत की वृद्धि हुई है। कुल दस में से महिलाओं के खाते में तीन सीटें आरक्षित की गई हैं। पूर्व में आरक्षित एटा नगर पालिका सीट तो इस बार पिछड़ा वर्ग महिला में चली गई है। जबकि नगर पालिका मारहरा की अनारक्षित सीट एससी महिला, नगर पालिका जलेसर की अनारक्षित सीट बीसी महिला और नगर पंचायत जैथरा की अनारक्षित सीट को महिला के लिए आरक्षित किया गया है।

विज्ञापन

पिछले चुनाव में अनारक्षित सीटों पर थीं 19 उम्मीदवार

पिछले निकाय चुनाव में जहां आरक्षित एटा सीट पर 13 महिलाओं ने चुनाव लड़ा था। वहीं अनारक्षित सात निकायों में भी 19 महिलाओं ने उम्मीदवारी दाखिल कर दमखम दिखाया था। हालांकि इनमें से जीत केवल एक सकीट नगर पंचायत पर ही हो सकी। अन्य सभी प्रत्याशी परास्त हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Car Racing: आगरा के शाहान अली ने बढ़ाई दिल्ली की शान, इंडियन रेसिंग लीग में इंग्लैंड के कार रेसर को हराया

2017 में महिला प्रत्याशियों की स्थिति

निकाय - उम्मीदवार - परिणाम
एटा - 13 - मीरा गांधी
सकीट - 4 - डॉ. किरन सिंह
अलीगंज - 2 - दोनों पराजित
अवागढ़ - 1 - पराजित
जैथरा - 7 - सभी पराजित
निधौली कलां - 2 - दोनों पराजित
राजा का रामपुर -1 - पराजित
- जलेसर - 2 - दोनों पराजित

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed