{"_id":"62e96fab5638f52314395fc6","slug":"three-prisioners-pardoned-mainpuri-news-agr542225848","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभय दान के लिए तीन बंदियों को मिली संजीवनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभय दान के लिए तीन बंदियों को मिली संजीवनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिला कारागार मैनपुरी में आजीवन कारावास की सजा काट तीन बंदियों को अभय दान के लिए संजीवनी मिल गई है। जिला कारागार से कुछ छह बंदियों ने दया याचिका भेजी थी, जिसमें से दो याचिकाएं जिला प्रशासन द्वारा निरस्त कर दी गईं। एक बंदी की मौत हो चुकी है, शेष तीन बंदियों की याचिका जल्द ही राज्यपाल तक पहुंचाने के लिए विभागीय प्रक्रिया जारी है।
अपराध करने के बाद कोई भी अपराधी अपने किए का दंड भुगतने के लिए जेल भेजा जाता है। पश्चाताप के बीच बंदी में सुधार को लेकर जेल प्रशासन की ओर से प्रयास किए जाते हैं। वहीं, समय के साथ कुछ जीवन का आखिरी वक्त अपनों के बीच गुजारना चाहते हैं। आजीवन कारावास की सजा पा चुके, छह बंदियों की ओर से गर्वनर से दया याचिका की अपील की थी। विभागीय प्रक्रिया के तहत सभी की याचिकाएं आगे बढ़ाई गईं। इस दौरान एक बंदी गेंदा लाल की मौत हो गई। वहीं, दो बंदी महाराज सिंह और रामसेवक की याचिका जिला प्रशासन द्वारा निरस्त कर दी गई। अब तीन बंदी जिसमें एक वृद्ध महिला रामबेटी, जलालुद्दीन और जोधन सिंह की याचिकाएं आगे बढ़ने का रास्ता साफ हो गया है। विभागीय प्रक्रिया के तहत याचिकाओं पर अग्रिम कार्रवाई चल रही है।
वर्जन
कुछ छह बंदियों द्वारा याचिकाएं दी गईं थीं। एक बंदी की मृत्यु हो चुकी है, वहीं दो पर जिला प्रशासन की निगेटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है। शेष तीन बंदियों की याचिका पर अग्रिम कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
- कोमल मंगलानी, जेल अधीक्षक