फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three primary health centers will open in the municipality area

Agra News: नगर पालिका क्षेत्र में खुलेंगे तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

Tue, 23 Jul 2024 04:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 23 Jul 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Three primary health centers will open in the municipality area
कासगंज। स्वास्थ्य विभाग ने नगर पालिका क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने की कवायद शुरू कर दी है। जल्द ही तीन नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे। इनके खुलने के बाद मरीजों को काफी राहत मिलेगी। नगर पालिका की सीमा में लगभग डेढ़ लाख की आबादी निवास करती है। इसके अलावा पालिका की सीमा से काफी ग्रामीण क्षेत्र लगते हैं, जिनमें स्वास्थ्य सेवाएं नहीं हैं। अभी तक पालिका की सीमा में अशोक नगर में एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित किया जा रहा है। इसके अलावा नदरई गेट क्षेत्र में बिड़ला अस्पताल हेल्थ वेलनेस सेंटर व हुल्का बस्ती में एक नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित है। आबादी एवं क्षेत्रफल के हिसाब से ये स्वास्थ्य सेवाएं पर्याप्त नहीं हैं। मरीजों को अपना इलाज कराने के लिए काफी लंबी दौड़ लगानी पड़ती है। लोगों को राहत देने के लिए विभाग ने तीन नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की योजना तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed