फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three Places Burglarized in One Night Locks Broken at Weighbridge Shop and Inter College

रात में कहां थी पुलिस?: तीन स्थानों पर चोरी, धर्मकांटा-दुकान-इंटर कॉलेज के ताले टूटे; गश्त पर उठ रहे सवाल

Wed, 05 Aug 2026 09:42 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 05 Aug 2026 09:42 AM IST
सार

आगरा के खंदौली के नेकपुर में चोरों ने एक ही रात यमुना एक्सप्रेसवे सर्विस रोड पर धर्मकांटा, परचून की दुकान और इंटर कॉलेज को निशाना बनाया। चोर नकदी, बैटरी-इन्वर्टर, सामान, लैपटॉप और पांच गैस सिलिंडर ले गए; पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
Three Places Burglarized in One Night Locks Broken at Weighbridge Shop and Inter College
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र के ग्राम नेकपुर स्थित यमुना एक्सप्रेसवे सर्विस रोड पर सोमवार रात चोरों ने एक के बाद एक तीन स्थानों को निशाना बनाकर पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल खड़े कर दिए। चोरों ने धर्म कांटा, परचून की दुकान और एक इंटर कॉलेज के ताले तोड़कर नकदी सहित हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी हो सकी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ितों ने चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


 

ग्राम नेकपुर निवासी रामप्रकाश ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे सर्विस रोड पर उनकी मुखिया जी प्रोविजन स्टोर के नाम से दुकान है, जिसके साथ ही धर्म कांटा भी संचालित होता है। देर रात चोर धर्म कांटा परिसर के बाहर लगे लोहे के जंगले को काटकर चोर अंदर घुस गए और वहां रखी बैटरी व इन्वर्टर चोरी कर ले गए। इसके बाद चोरों ने परचून की दुकान का ताला तोड़कर गल्ले में रखे करीब 15 हजार रुपये नकद के अलावा रिफाइंड तेल, सिगरेट तथा अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी के बाद आरोपी पास में स्थित ओमका इंटर कॉलेज पहुंचे, जहां से एक लैपटॉप और पांच गैस सिलिंडर भी चोरी कर फरार हो गए। मंगलवार सुबह जब दुकानदार और विद्यालय प्रबंधन मौके पर पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही थाना खंदौली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पीड़ित से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed