फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three person dies in road accident in agra

भीषण हादसा: तेज रफ्तार बस की टक्कर से टेंपो सवार तीन लोगों की मौत, आठ घायल

Fri, 29 Nov 2019 12:05 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 29 Nov 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
three person dies in road accident in agra
इसी बस से लगी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
आगरा-जलेसर रोड पर आरसीएम स्कूल के पास सवारियों से भरे टेंपो को बस ने टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि आठ लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद बस छोड़कर चालक भाग निकला।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की शाम करीब 4:00 बजे आगरा की तरफ से मार्ग पर गलत दिशा में साजन ट्रेवल्स की बस जलेसर की ओर बरात लेने जा रही थी। बस ने सामने से आ रहे सवारियों से भरे टेंपो को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


बस की टक्कर से टेंपो करीब 100 मीटर तक घसीटता रहा। चीख-पुकार मचने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आंवलखेड़ा पहुंचाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये लोग हुए हादसे का शिकार

घायलों में दिगंबर सिंह (61) पुत्र कप्तान सिंह निवासी बुढाइच, थाना सहपऊ हाथरस, राघवेंद्र (26) पुत्र रामप्रकाश निवासी ऊंचागांव थाना जलेसर एटा, शफीक पुत्र अशरफ अली निवासी मलूपुर खंदौली की मौत हो गई। 

वहीं बॉबी (30) निवासी बेगमपुर, जलेसर एटा, महावीर सिंह (32) निवासी गढ़ी फौजी आंवलखेड़ा बरहन, भूरी देवी समेत आठ लोग घायल हैं। सीएचसी आंवलखेड़ा के अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि सभी घायलों को एसएन भेज दिया गया है।

एक घंटे देरी से पहुंची एंबुलेंस और पुलिस

हादसे के प्रत्यक्षदर्शी यतेंद्र कुमार, शिवनारायण यादव ने बताया कि शाम करीब चार बजे की घटना है। तत्काल पुलिस और एंबुलेस को सूचना दी गई थी, लेकिन लगभग एक घंटे बाद पुलिस और एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची। ग्रामीणों ने बताया कि जिस बस ने टेंपो को टक्कर मारी है, उस पर भाजपा का लोगो लगा हुआ है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed