{"_id":"60f4324a8ebc3e6d354996af","slug":"three-person-died-in-road-accident-in-kasganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कासगंज में भीषण हादसा: पेड़ से टकराई कार, दूल्हा समेत चार लोगों की मौत, दुल्हन गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज में भीषण हादसा: पेड़ से टकराई कार, दूल्हा समेत चार लोगों की मौत, दुल्हन गंभीर
Sun, 18 Jul 2021 07:24 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 18 Jul 2021 07:24 PM IST
सार
शादी के बाद दूल्हा दुल्हन की विदाकर इनोवा गाड़ी से घर लौट रहा था। कार में परिवार के अन्य लोग भी सवार थे। घर पहुंचने से पहले रास्ते में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
कासगंज में हुआ सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज जिले के थाना सिढ़पुरा क्षेत्र में रविवार शाम को भीषण सड़क हादसा हो गया। दुल्हन की विदा कराकर लौट रहे दूल्हे की कार सिढ़पुरा-गंजडुंडवारा मार्ग पर अनियंत्रित होकर जामुन के पेड़ से टकरा गई। हादसे में दूल्हा समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दुल्हन समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
जानकारी के मुताबिक रविवार को इनोवा गाड़ी से गांव बरी से दूल्हा विजेंद्र शाक्य दुल्हन लक्ष्मी की विदाई कराकर अपने गांव नगला भुजपुरा के लिए लौट रहा था। गाड़ी में परिवार के अन्य लोग भी सवार थे। सिढ़पुरा-गंजडुंडवारा मार्ग पर गांव बाजीदपुर और गांव कलानी के बीच इनोवा गाड़ी पर चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा।
खिड़कियां तोड़कर लोगों को बाहर निकाला
अनियंत्रित हुई गाड़ी सड़क किनारे खड़े जामुन के पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भयंकर था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और गाड़ी में सवार लोग बुरी तरह से फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी मशीन से गाड़ी को सीधा कर और गाड़ी की खिड़कियों को तोड़कर लोगों को बाहर निकाला। इनमें तीन लोगों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
कासगंज में पेड़ों की शादी: एक-दूजे के हुए आम और जामुन, अनूठे विवाह से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

मृतकों में कल्याण सिंह, प्रवीन और होरीलाल है। जबकि नवदंपती विजेंद्र और लक्ष्मी बुरी तरह से घायल हो गए, जिन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान विजेंद्र की भी मौत हो गई। गाड़ी में सवार अजय एवं विकास की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। हादसे में शादी वाले घर में खुशियां मातम में बदल गईं। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
मुख्यमंत्री ने हादसे पर जताया दुख
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए सभी मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को इलाज के लिए 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है। जिलाधिकारी सीपी सिंह ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घायलों का उचित उपचार कराया जा रहा है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।