{"_id":"5d71e38c8ebc3e93cb76406f","slug":"three-person-died-in-road-accident-in-barsana-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: सड़क हादसे में पुलिसकर्मी सहित तीन की मौत, राधाष्टमी में शामिल होने आए थे सभी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: सड़क हादसे में पुलिसकर्मी सहित तीन की मौत, राधाष्टमी में शामिल होने आए थे सभी
Fri, 06 Sep 2019 06:32 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 06 Sep 2019 06:32 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के कस्बा बरसाना में गुरुवार की रात भीषण हादसा हो गया। किसी भारी वाहन ने जेनर्म बस (महानगर बस सेवा) को टक्कर मार दी। हादसे में पुलिसकर्मी सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो यात्री घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गुरुवार को राधारानी के जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग बरसाना गए थे। रात को करीब ढाई बजे श्रद्धालु जेनर्म बस में सवार होकर मथुरा के लिए लौट रहे थे। जब यह बस गोवर्धन-बरसाना रोड पर गांव हाथिया के पास पहुंची तो किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
टक्कर होते ही बस में चीखपुकार मच गई। बस का एक हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांच घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जिनमें से तीन ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि मृतकों में हेड कांस्टेबल प्रताप सिंह(54) पुत्र तोताराम निवासी नगला चंदू(राया), प्रेमवती(50) पत्नी झम्मनलाल निवासी चिनेटा कैंट बरेली और इंदू सिंघल(35) पत्नी संदीप सिंघल निवासी मौहल्ला मोहता, मेरठ कैंट थे।
रविंद्र चौधरी पुत्र दिगंबर चौधरी निवासी भगवती बिहार, दिल्ली और जावित्री देवी घायल हैं। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन मौके से भाग चल सका। पुलिस ने बताया कि मृतक हेड कांस्टेबल की तैनाती कासगंज जिले के ढोलना थाने में थी।