{"_id":"6971434c6563e41d1e01b0b8","slug":"three-people-were-beheaded-after-a-house-was-attacked-following-a-dispute-over-a-child-agra-news-c-364-1-ag11019-124032-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बच्चे से विवाद के बाद घर पर हमला, तीन के सिर फटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बच्चे से विवाद के बाद घर पर हमला, तीन के सिर फटे
Thu, 22 Jan 2026 02:51 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 22 Jan 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
आगरा। नई बस्ती बालूगंज में सोमवार शाम रंजिश की वजह से युवक ने 12 वर्षीय बालक की पिटाई की। इसके बाद अपने भाइयों और साथियों के साथ उसके घर पर हमला बोल दिया। फरसे के वार से तीन के लोगों के सिर फट गए। रकाबगंज थाने में 5 नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, पीड़ित तौसीफ ने पुलिस को बताया कि उसका 12 वर्षीय भाई फैजान शाम पांच बजे घर के बाहर खड़ा था। मोहल्ले के सलमान ने किसी बात पर उसकी पिटाई की। शोर सुनकर वह बाहर आए और भाई को बचाकर घर में ले गए। आरोप है कि कुछ देर बाद सलमान अपने भाई समीर, रईस, फिरोज, जायद और तीन-चार अज्ञात के साथ लाठी-डंडा, हॉकी व फरसा लेकर घर में घुस आया।
सभी उन्हें पीटने लगे। बीच-बचाव में आए पिता बबलू, दादी नन्नू और चाची सबीन पर भी हमला किया। सलमान व समीर ने फरसे से जान से मारने की नीयत से सिर पर वार किया, तीनों के सिर फट गए। मोहल्ले के लोग आए तो आरोपी घर का सामान तोड़ते हुए भाग गए। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि पुलिस जांच कर कार्रवाई कर रही है।