{"_id":"66afc10e68b3a2a6df0e3214","slug":"three-people-sent-to-jail-in-case-of-beating-of-woman-inspector-and-his-friend-inspector-in-agra-2024-08-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इंस्पेक्टर संग पकड़ी गईं महिला थाना प्रभारी: तीन भेजे गए जेल; रडार पर कई और; इन पुलिसकर्मियों पर भी गिरेगी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंस्पेक्टर संग पकड़ी गईं महिला थाना प्रभारी: तीन भेजे गए जेल; रडार पर कई और; इन पुलिसकर्मियों पर भी गिरेगी गाज
Mon, 05 Aug 2024 04:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 05 Aug 2024 04:36 PM IST
सार
बॉयफ्रेंड संग मिलने पर महिला इंस्पेक्टर और उसके दोस्त को युवक के घरवालों ने पीटा। मामले में युवक की पत्नी, साला और सरहज जेल भेजे गए। अब मूकदर्शक बने पुलिसकर्मियों पर भी गाज गिरेगी।
विज्ञापन
युवक के घरवालों ने उसे महिला इंस्पेक्टर के आवास में रंगे हाथ पकड़ा
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में रकाबगंज थाने की प्रभारी निरीक्षक शैली राणा और मुजफ्फरनगर के इंस्पेक्टर पवन नागर की पिटाई के मामले में पुलिस ने रविवार को इंस्पेक्टर की पत्नी, साले और उसकी पत्नी को जेल भेजा है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी शैली राणा के सरकारी आवास पर शनिवार की शाम को बवाल हुआ था। इंस्पेक्टर पवन नागर उनके घर आए थे। मेरठ से इंस्पेक्टर पवन नागर की पत्नी अपने परिजन के साथ आई थीं। दोनों इंस्पेक्टरों के साथ जमकर पिटाई लगाई थी। शैली राणा का हाथ मरोड़ने से उन्हें फ्रैक्चर हो गया था। थाने के पुलिसकर्मी तमाशबीन बने वीडियो बना रहे थे।
विज्ञापन
Trending Videos
डीसीपी सिटी सूरज राय ने इस मामले में दो दरोगा, तीन मुख्य आरक्षी और तीन सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई की थी। एसीपी सदर सुकन्या शर्मा ने बताया कि इंस्पेक्टर शैली राणा को निलंबित किया गया था। उनकी तहरीर पर बवाल, हत्या का प्रयास, मारपीट, गाली गलौज आदि की धारा में केस लिखा गया।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके से मवाना रोड, मेरठ निवासी इंस्पेक्टर की पत्नी गीता नागर, सलहज सोनिका व साले ज्वाला सिंह को पकड़ा था। तीनों को जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर का बेटा अधिराज भी मां के साथ आया था। उसने मारपीट नहीं की थी। उसे दादा-दादी के सुपुर्द कर दिया गया।