फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three people killed in truck collided with car highway in firozabad

फिरोजाबाद: हाईवे पर टायर फटने से अनियंत्रित कार कंटेनर से टकराई, तीन युवकों की मौत

Fri, 31 May 2019 06:03 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 31 May 2019 06:03 PM IST
विज्ञापन
three people killed in truck collided with car highway in firozabad
ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई कार - फोटो : अमर उजाला
थाना टूंड़ला क्षेत्र में राजा का ताल के पास टायर फटने से अनियंत्रित कार गलत दिशा में जाकर कंटेनर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में मौके पर ही कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। एक अन्य युवक घायल हो गया। उसे आगरा रेफर किया गया।
विज्ञापन


आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र के नगला किशनलाल निवासी ललित चौधरी (25) पुत्र हरिराज चौधरी की फिरोजाबाद के बंबा बाईपास पर लालपुर के समीप दुर्गा म्यूजिक के नाम से दुकान है। शुक्रवार सुबह रोहित और गांव के ही करनवीर सिंह (19) पुत्र प्रेमवीर सिंह, संदीप (23) पुत्र सतीशचंद्र एवं थाना बरहन नगला महाराम के साहिल (20) पुत्र अलाउद्दीन के साथ वैगनआर कार से फिरोजाबाद आ रहे थे। 
विज्ञापन


तीनों युवक ललित चौधरी के साथ काम करते थे। कार ललित चौधरी चला रहा था। टूंडला क्षेत्र के गांव राजा का ताल के समीप कार का टायर तेज फट गया। टायर फटने से कार असुंतलित होकर सड़क पाकर गलत दिशा में पहुंच गई। इसी दौरान फिरोजाबाद की ओर से आ रहे कंटेनर ने कार को चपेट में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन की मौके पर ही मौत

कंटेनर की चपेट में आने कार काफी दूर तक घसीटती चली गई। हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके फरार हो गया। सूचना पर टूंडला पुलिस पहुंची। पुलिस ने कार में फंसे युवकों के शवों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। ललित चौधरी, करन सिंह और संदीप की मौत हो गई। जबकि साहिल घायल हो गया। आगरा के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। 

हादसे की जानकारी होते ही मृतक ललित चौधरी की मां कमलेश देवी एवं पिता हरिराज चौधरी राजा का ताल चौकी पर पहुंचे। बेटे की मौत से उनका रो रोकर बुरा हाल था। वहीं करन सिंह के पिता प्रेम सिंह जिला अस्पताल में कई बार अचेत हो गया। घटना के संबंध में मृतक ललित के पिता हरिराज ने थाना टूंडला में कंटेनर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed