{"_id":"5c70d733bdec224e0121e592","slug":"three-people-killed-after-bus-overturned-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: 'खूनी मोड़' पर भीषण हादसा, बस पलटने से तीन बरातियों की मौत, 25 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: 'खूनी मोड़' पर भीषण हादसा, बस पलटने से तीन बरातियों की मौत, 25 घायल
Sat, 23 Feb 2019 10:46 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 23 Feb 2019 10:46 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद की तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में अछनेरा-फरह रोड के 'खूनी मोड़' पर शुक्रवार रात बस पलट जाने से तीन बरातियों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों बराती बस के नीचे काफी देर तक दबे रहे। उन्हें बड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया लेकिन जान नहीं बचाई जा सकी।
कागारौल के नौरंगपुर के प्रीतम सिंह के दो बेटों की शादी थी। बरात मथुरा के परखम गई थी। वहां से देर रात को लौट रही थी। बस की रफ्तार अधिक थी। तभी मोड़ पर बस अनियंत्रित हो गई। ड्राइवर इस पर कंट्रोल कर पाता, इससे पहले ही यह सड़क से उतरकर खेत में पहुंच गई और पलट गई।
हादसा इतना भयावह था कि खिड़की के पास वाली सीट पर बैठे और गेट के पास खड़े बराती झटके से बाहर जाकर गिरे। इनमें से तीन बस के नीचे दब गए। इन तीनों की मौत हो गई। बस के अंदर बराती घायल हो गए। हाहाकार मच गया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने क्रेन मंगाई।

इनकी हुई मौत
काफी देर बाद बस को उठाया जा सका। इसके नीचे से तीन शव निकले। हादसे में मरे तीनों बराती नौरंगपुर के रहने वाले थे। ये हैं हर विलास, भूरी सिंह और नेत्रपाल। तीनों को एसएन मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। यहां डॉक्टरों ने मृत बताया।
ये हैं घायल
आकाश, सूरज, रमेश, शिवम, नीरज, राजेंद्र, राजेश, मेघा, रोहित, सुरेश, श्याम सिंह, मान सिंह, सोनू, सलीम, सिट्टी, नरेश और रिंकू घायलों में शामिल हैं। इन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अधिक रक्तस्राव के कारण इनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
पहले भी हो चुके इस मोड़ पर हादसे
इस मोड़ पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। इसी कारण लोग इसे खूनी मोड़ कहते हैं। अगर वाहन की गति अधिक हो तो इस मोड़ पर नियंत्रण कर पाना मुश्किल हो जाता है। इसी कारण से हादसे होते हैं। पुलिस ने भी इसे ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित कर रखा है।