{"_id":"656c6b78e8d6620c910062a5","slug":"three-people-injured-in-bike-collision-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-8454-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग घायल
Sun, 03 Dec 2023 05:20 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 03 Dec 2023 05:20 PM IST
विज्ञापन
बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग हुए घायल
मैनपुरी। कुसमरा जाने वाले मार्ग पर शनिवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कन्नौज निवासी राम विलास शनिवार की शाम मैनपुरी रिश्तेदारी से लौट कर दीवानी रोड से होते हुए घर लौट रहे थे। बाइक पर उनके साथ साला जय प्रकाश भी था। बाइक जब मैनपुरी कुसमरा मार्ग दीवानी रोड पर क्रॉसिंग के पास पहुंची। तभी सामने की ओर से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में राम विलास, जयप्रकाश और दूसरी बाइक सवार भोले निवासी गांव कटिन्ना घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। संवाद