फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three people including TSI suspended for taking money and entering no entry zone

Agra News: रुपये लेकर नो एंट्री में दिया प्रवेश, टीएसआई समेत तीन निलंबित

Sun, 15 Feb 2026 02:38 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Three people including TSI suspended for taking money and entering no entry zone
आगरा। नो एंट्री में भारी वाहनों को प्रवेश देकर वसूली करने के आरोप में डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने शनिवार को टीएसआई शिवशंकर सिंह, हेड कांस्टेबल मोहम्मद खान और सिपाही जितेंद्र सिंह धाकड़ को निलंबित कर दिया। दो होमगार्डों पर कार्रवाई के लिए जिला कमांडेंट को पत्र लिखा गया है। मामले की जांच एसीपी ट्रैफिक रामप्रवेश गुप्ता को दी गई है। शुक्रवार को एक व्यक्ति ने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर पुलिस आयुक्त से शिकायत की थी। प्रारंभिक जांच में वसूली के आरोपों की पुष्टि की बाद कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

शहर में नो एंट्री के दौरान भी पुलिसकर्मी रुपये लेकर भारी वाहनों को प्रवेश दे देते हैं। शुक्रवार को शमशाबाद रोड से गुतिला होते हुए रोहता ग्वालियर रोड जा रहे एक कैंटर के चालक को वहां तैनात यातायात पुलिस की टीम ने रोक लिया। वाहन रुकते ही पुलिसकर्मियों के साथ खड़ा एक व्यक्ति कैंटर के पास गया और दरवाजा खोलकर क्लीनर से पैसे लेकर जेब में रख लिए। इसके बाद चालक कैंटर लेकर वहां से चला गया।
विज्ञापन

इसी दौरान एक व्यक्ति ने पूरे प्रकरण का वीडियो बना लिया और एक्स पर पोस्ट कर पुलिस आयुक्त दीपक कुमार से शिकायत की। शिकायत में वीडियो के जवाहर पुल का होने की जानकारी दी गई थी। वहां नो एंट्री नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने बताया कि वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मियों की पहचान कराई गई तो मामला गुतिला के पास का मिला। वहां रात में नो एंट्री खोली जाती है। दिन में दोनों ओर बैरियर लगाकर ट्रैफिक पुलिस चेकिंग करती है। वायरल वीडियो को देखने के बाद शुरुआती जांच में मामला वसूली का प्रतीत हो रहा था। इसी आधार पर कार्रवाई की गई है।

----------
हर प्रवेश मार्ग का यही हाल
यातायात पुलिस की वसूली का यह मामला पहला नहीं है। रोहता पर ककुआ के पास, फतेहाबाद रोड, नुनिहाई रोड, पथौली, रुनकता, रामबाग, वाटरवर्क्स चौराहा, सिकंदरा, कारगिल, बिजलीघर समेत शहर के अन्य प्रवेश पाॅइंट पर पुलिसकर्मी दिनभर वाहन चालकों से वसूली करते हैं। पास में मौजूद ठेल वाले, चाय के खोखे वाले और अन्य लोगों को सिर्फ वसूली के लिए रखा जाता है ताकि कोई वीडियो बनाए तो पुलिसकर्मी न फंसें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed