{"_id":"65ba9212cfec5f8f1706f6ef","slug":"three-people-including-an-old-woman-died-due-to-heart-attack-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-110585-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ह्रदयाघात से वृद्धा समेत तीन की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ह्रदयाघात से वृद्धा समेत तीन की जान गई
Thu, 01 Feb 2024 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 01 Feb 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
कासगंंज। डेढ़ माह से लगातार जारी ठंड ने ऐसे रोगियों की मुसीबत बढ़ा दी है। यह उनके लिए जानलेवा पर बन रही है। बीते 24 घंटे में ठंड के चलते ह्रदयाघात होने से एलआईसी कर्मी, सफाई कर्मी एवं एक वृद्धा की मौत हो गई। वृद्धा की मौत उस समय हुई जब वह घर में वैवाहिक कार्यक्रमों के तहत मुंह दिखाई की रस्म के दौरान डीजे पर खुशी से नाच रही थीं। वहीं, जिले में हृदय रोगियों के इलाज के भी कोई इंतजाम नहीं होने से भी लोगों की दिक्कतें बढ़ रही हैं। पहला मामवा कासगंज की चित्रगुप्त कॉलोनी का है। यहां एलआईसी कर्मी मनोज कुमार (50 ) अपने घर पर थे। उन्हें अचानक ह्रदयाघात होने पर बेचैनी होने लगी। उन्होंने मदद के लिए परिजन को आवाज दी। परिजन जब तक कुछ समझ पाते उनकी मौत हो गई। उनकी मौत की सूचना मिलते ही एलआईसी कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई।
दूसरी घटना गंजडुंडवारा के मोहल्ला सुदामापुरी में हुई। यहां पूर्व सभासद हुकुम सिंह शाक्य की मां लौंगश्री (85) के पंती शिवम पुत्र जयप्रकाश की शादी समारोह के पश्चात मुंह दिखाई की रस्म चल रही थी। घर में हंसी-खुशी का माहौल था। वे भी खुशी में डीजे पर नाचने लगीं। इस बीच उनको ह्रदयाघात हो गया और वे गिर पड़ी। जब तक परिजन कुछ समझते उनकी मौत हो चुकी थी। तीसरा मामला अमांपुर के राजेंद्र नगर का है। यहां नगर पंचायत सफाई कर्मी ब्रजपाल (45) को मंगलवार की रात को डयूटी से लौटकर आने के बाद खाना खाकर सोने चला गया। रात में ह्रदयाघात के कारण उनकी मौत हो गई। सुबह जब परिजन उनको जगाने के लिए पहुंचे तो कोई शरीर में हरकत नहीं देख वे उसे तत्काल चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण ह्रदयाघात बताया।