फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three people from Mainpuri got place in Uttar Pradesh Industry Trade Board

Agra News: उप्र उद्योग व्यापार मंडल में मैनपुरी के तीन लोगों को मिला स्थान

Wed, 11 Sep 2024 12:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 11 Sep 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Three people from Mainpuri got place in Uttar Pradesh Industry Trade Board
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन और त्रिवार्षिक चुनाव कार्यक्रम आगरा के अग्रवन मैरिज हाल में 8 और 9 सितंबर को हुआ। प्रांतीय कार्यकारिणी में मैनपुरी के तीन चेहरों को शामिल किया गया है। इसमें रामबाबू कुशवाह वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष, आलोक गुप्ता प्रांतीय मंत्री और सुधीर गुप्ता को मिली प्रांतीय संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

दो दिवसीय कार्यक्रम से वापस लौटे नगर अध्यक्ष धीरू राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि दो दिवसीय अधिवेशन में व्यापारी प्रतिनिधियों ने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद बिहारी मिश्र को सर्वसम्मति से 2024 - 2027 के अगले सत्र के लिये एकबार फिर से प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया। वहीं मैनपुरी जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ व्यापारी नेता रामबाबू कुशवाह को वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष , पूर्व चैयरमेन आलोक गुप्ता को प्रांतीय मंत्री और किशनी के सुधीर कुमार गुप्ता को प्रांतीय संगठन मंत्री चुना गया।
विज्ञापन

अधिवेशन में मैनपुरी व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष धीरू राठौर, नगर अध्यक्ष नीरज बैजल, जिला कोषाध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता , युवा जिलाध्यक्ष आशू गौर, अहिवरन सिंह राजपूत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed