फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three people dies during cleaning sewers

आगरा: सीवर टैंक में सफाई करने उतरे पिता और दो पुत्रों की मौत, चार लोग गंभीर

Wed, 30 May 2018 10:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Wed, 30 May 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
three people dies during cleaning sewers
राहत कार्य में जुटे पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
आगरा के बरहन में मंगलवार शाम को बड़ा हादसा हो गया। यहां सीवर टैंक की सफाई करने उतरे सात लोगों में से तीन की जहरीली गैस से दम घुटने से मौत हो गई। 
विज्ञापन


चार लोगों की हालत गंभीर है। चारों को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मृतकों में पिता और दो पुत्र शामिल हैं। ये लोग मंगलवार रात आठ बजे सीवर टैंक की सफाई के लिए उतरे थे।

कस्बा के अशोक नगर में हीरा सिंह कुशवाहा के साथ उनके बेटे यशपाल और हेमंत टैंक में उतरे। इनके बाद गया प्रसाद, चरन सिंह, कोमल सिंह, मनोज वाल्मीकि उतर गए। ये लोग किसान मजदूर हैं। 
विज्ञापन

सभी टैंक की सफाई कर रहे थे। आधा काम हो चुका था कि तभी मनोज गिर पड़ा। उसे उठाने के लिए सभी लोग और नीचे गए। वहां जहरीली गैस थी। सातों लोग बेहोश हो गए। 

सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने उन्हें बाहर निकाला और एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी भेजा। यहां हीरा सिंह और उनके बेटे यशपाल तथा हेमंत को मृत घोषित कर दिया गया। 

अन्य चार का उपचार चल रहा है। एत्मादपुर के विधायक राम प्रताप सिंह चौहान भी गांव में पहुंच गए। वहीं इस हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed