{"_id":"60cf7abf8ebc3e335b68ec73","slug":"three-patients-who-reached-the-district-hospital-succumbed-to-diseases-mainpuri-news-agr496614087","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल पहुंचे तीन मरीजों ने बीमारियों से तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल पहुंचे तीन मरीजों ने बीमारियों से तोड़ा दम
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती मरीज
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। पिछले कुछ दिनों से जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ी है। जिला अस्पताल में रविवार को पहुंचे निमोनिया, यूरिन इंफेक्शन और सांस लेने में दिक्कत के चलते तीन मरीजों की मौत हो गई। आठ अन्य मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया।
ओपीडी का अवकाश होने के कारण रविवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ रही। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में 28 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। आठ मरीजों को गंभीर हालत देखते हुए भर्ती कराया गया। भोगांव के फाजिलगंज निवासी सुलेमान की पत्नी जमीला बेगम (70 ) को पिछले कुछ दिनों से फेफड़ों में संक्रमण था। परिजनों ने शनिवार को गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान रविवार की सुबह उनकी मौत हो गई। शहर के मोहल्ला दरीबा निवासी मुशीद खान की डेढ़ वर्षीय पुत्री नजमुल को पिछले कुछ दिनों से डायरिया की दिक्कत थी। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। रविवार को हालत बिगडने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव बरा निवासी वीरभान सिंह(65)को तेज पेटदर्द हुआ और उनकी पेशाब रुक गई। परिजन जब तक उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचते तब तक उनकी मौत हो गई।
-----
जिला अस्पताल में तीन मरीजों की मौत हुई है। दो मरीज मृत अवस्था में लाए गए थे जबकि एक की उपचार के दौरान मौत हुई है। डॉ. पीके दुबे प्रभारी ईएमओ