{"_id":"609109238ebc3e2456615d0d","slug":"three-patients-dies-and-267-new-cases-of-covid-reported-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में कोरोना: 24 घंटे में तीन मरीजों की मौत, 267 नए संक्रमित, एसएन के प्राचार्य फिर हुए पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में कोरोना: 24 घंटे में तीन मरीजों की मौत, 267 नए संक्रमित, एसएन के प्राचार्य फिर हुए पॉजिटिव
Wed, 05 May 2021 12:23 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 05 May 2021 12:23 AM IST
सार
आगरा के लिए राहत की खबर है। तीन दिन से कोरोना संक्रमण के नए मामलों में लगातार गिरावट आ रही है।
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संक्रमण से जूझ रहे शहर के लिए राहत भरी खबर है। तीन दिन से लगातार संक्रमण के नए मामलों में गिरावट आई है। मंगलवार को तीन मरीजों की मौत हो गई। 267 नए मरीज मिले हैं। मृतकों की संख्या 282 है। सक्रिय केस 3632 हैं।
विज्ञापन
बीते तीन दिनों में नए मरीजों का ग्राफ 60 फीसदी तक घट गया है। मंगलवार को 267 नए मरीज मिले हैं। रविवार को 649 मरीज मिले थे। शनिवार यह आंकड़ा 893 था। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि चार दिन से कोरोना कर्फ्यू का असर है। संक्रमण की चेन टूट रही है। जिसके कारण कम मरीज मिले हैं। मंगलवार को 267 नए मरीज मिलने से एक्टिव केस भी 4131 से घटकर 3632 रह गए। कुल संक्रमितों का आंकड़ा 22414 है। जिनमें 18500 मरीज ठीक हो चुके हैं। मरीजों के स्वास्थ होने की दर 80.09 फीसदी से बढ़कर 24 घंटे में 85.24 फीसदी पहुंच गई है। जिले में 7.61 लाख लोगों की जांच हो चुकी है।
विज्ञापन
220 हॉटस्पॉट में सैनिटाइजेशन
मंगलवार को कोरोना कर्फ्यू के दौरान नगर निगम ने 220 हॉटस्पॉट में सैनिटाइजेशन किया। मशीनों व टैंकर से दवा का छिड़काव किया गया है। शहर में 11 हॉटस्पॉट सबसे खतरनाक हैं। जिनमें 3100 से अधिक मरीज पिछले महीने मिल चुके हैं।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य फिर कोरोना संक्रमित
आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला फिर से कोरोना संक्रमित हो गए हैं। आरटीपीसीआर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। डॉ. संजय काला तीन अगस्त 2020 को भी कोरोना संक्रमित हो गए थे। वह दूसरी बार संक्रमण की चपेट में आए हैं। मेडिकल कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. मृदुल चतुर्वेदी के मुताबिक मेडिकल कॉलेज के 25 से अधिक डॉक्टर और जूनियर डॉक्टर कोरोना संक्रमित हैं। कोरोना वैक्सीन लगवाने की वजह से संक्रमण का असर कम है।
बाह : दो दिन में 306 की जांच, 5 मिले संक्रमित
बाह में विगत दो दिनों की जांच में संक्रमितों की संख्या में कमी आई है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. जितेंद्र वर्मा ने बताया कि सोमवार को 133 की जाचं में दो और मंगलवार को 173 की जांच में तीन लोग पॉजीटिव मिले हैं। संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है।
फतेहाबाद में 46 में पांच पॉजिटिव मिले
फतेहाबाद सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) में मंगलवार को 46 लोगों की कोरोना जांच की गई। इसमें पांच लोग संक्रमित पाए गए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एके सिंह ने बताया कि 46 लोगों की जांच की गई। एंटीजन टेस्ट में पांच लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। 41 लोगों की आरटीपीसीआर जांच कराई गई है। इनकी रिपोर्ट बाद में आएगी।