{"_id":"6094eec7373b271636389027","slug":"three-patients-dies-and-198-new-cases-of-covid-reported-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में कोरोना: 200 से नीचे आया नए संक्रमितों का आंकड़ा, 24 घंटे में तीन मरीजों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में कोरोना: 200 से नीचे आया नए संक्रमितों का आंकड़ा, 24 घंटे में तीन मरीजों की मौत
Sat, 08 May 2021 12:41 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 08 May 2021 12:41 AM IST
सार
30 अप्रैल से लागू लॉकडाउन का असर आगरा में देखने को मिल रहा है। नए संक्रमितों के आंकड़े में लगातार कमी आ रही है। शुक्रवार को 198 कोरोना मरीज दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में कोरोना संक्रमण के नए मरीजों के आंकड़े में एक बार फिर कमी आई है। शुक्रवार को नए मरीजों का आंकड़ा 200 के नीचे पहुंच गया। बीते 24 घंटे में 198 संक्रमित मिले हैं। जबकि तीन मरीजों की मौत हो गई। इससे मृतकों की संख्या 292 हो गई। गुरुवार को 234 संक्रमित मिले थे। चार मरीजों ने दम तोड़ा था।
विज्ञापन
प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार 24 घंटे में 4612 लोगों की कोरोना जांच हुई। इनमें 198 लोग पॉजिटिव मिले हैं। 515 मरीज ठीक भी हुए हैं। जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 2421 है। जबकि कुल संक्रमितों का आंकड़ा 23051 हो गया है। इनमें 20338 लोग ठीक हो गए हैं। स्वस्थ होने की दर 88.23 फीसदी है।
विज्ञापन
जांच: 32785 लोगों की स्क्रीनिंग, 92 संदिग्ध मरीज मिले
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर सर्वे कर रही हैं। कोरोना के संदिग्ध मरीज खोजे जा रहे हैं। शुक्रवार को 92 संदिग्ध मरीज तलाशे गए। इनकी जांच कराई गई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की 210 टीमों ने 7265 घरों में सर्वे किया
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरसी पांडेय की निगरानी में पांच दिवसीय अभियान चलाया जा रहा है। तीसरे दिन शुक्रवार को 210 टीमें विभिन्न क्षेत्रों में जांच के लिए पहुंचीं। 7,265 घरों में कुल 32,785 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इसमें से 92 संदिग्ध पाए गए। जांच कराने के साथ जरूरत के अनुसार दवाएं दी गईं। टीमें लोगों को कोरोना से बचाव के उपाय और रोग के पुराने व नए लक्षण की जानकारी दे रही हैं। कोरोना के लक्षण वाले जिन व्यक्तियों की पहचान की जा रही है, उनकी सूची बनाकर पास के जांच केंद्र पर भेजी जा रही है।
ये भी पढ़ें- मथुरा में संक्रमण: कोरोना से तीन मरीजों की मौत, 225 नए पॉजिटिव मिले, 20 दिन बाद आई ग्राफ में कमी