Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three-Month Wait to Update Names on Birth Certificates at Lady Lyall Hospital

मुसीबत: जन्म प्रमाणपत्र में नाम चढ़वाना आसान नहीं, लेडी लॉयल में महीनों का इंतजार; परेशान हो रहे लोग

Wed, 18 Nov 2026 12:28 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 18 Nov 2026 12:28 PM IST
सार

लेडी लॉयल अस्पताल में जन्म प्रमाणपत्र पर बच्चे का नाम दर्ज कराने या संशोधन कराने के लिए परिजनों को तीन महीने बाद आने को कहा जा रहा है।

 

विज्ञापन
Three-Month Wait to Update Names on Birth Certificates at Lady Lyall Hospital
लेडी लॉयल अस्पताल - फोटो : Archive

विस्तार

आगरा के लेडी लॉयल अस्पताल में प्रसव के बाद बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र तो बना दिया जाता है लेकिन नाम दर्ज नहीं होने पर उसमें संशोधन कराने के लिए परिजन को महीनों अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


अस्पताल में जन्म के समय कई परिजन बच्चे का नाम नहीं लिखवा पाते या बेबी लिखकर प्रमाण पत्र बनवा लेते हैं। बाद में नाम जुड़वाने या सुधार के लिए आने पर परिजन को 3 महीने तक भटकना पड़ता है। इससे दूर-दराज से आने वाले मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मधु नगर निवासी सीमा कुमारी ने बताया कि वह पिछले दो महीनों से अस्पताल के चक्कर काट रही हैं लेकिन पोर्टल पर नाम अपलोड न होने का हवाला देकर उन्हें हर बार कल आना कहकर लौटा दिया जाता है।
विज्ञापन


वहीं बिचपुरी के रहने वाले मोहन ने बताया कि जन्म के समय वे नाम नहीं लिखवा पाए थे अब जब वे प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचे तो उनसे पोर्टल पर अपलोड न होने की बात कहकर उन्हें 3 महीने बाद आने को कह दिया। ऐसे में बच्चों के अन्य जरूरी दस्तावेज तैयार कराने में भी रुकावट आ रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल की अधीक्षक डॉ. पुष्पलता ने बताया कि डिलीवरी के बाद जन्म प्रमाण पत्र बनाकर परिजनों को दे दिया जाता है। इसके बाद यदि परिजन बच्चे का नाम चढ़वाने या संशोधन कराने के लिए आता है तो प्रक्रिया के तहत उसमें कुछ समय लग जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed