फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three men sexually assaulted the woman by hostage in firozabad

Firozabad: 22 दिन तक महिला को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 16 Aug 2022 06:55 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 16 Aug 2022 06:55 PM IST
सार

उत्तर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला 21 जुलाई से लापता थी। 12 अगस्त को उसने अपने पति को फोन कर जानकारी दी। इसके बाद घटना का पता चला। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन
Three men sexually assaulted the woman by hostage in firozabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में महिला को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में उत्तर थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। उधर, थाना जसराना के एक गांव में दो युवकों ने रविवार रात किशोरी से दुष्कर्म किया। घटना के वक्त किशोरी छत पर सो रही थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


उत्तर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला 21 जुलाई को लापता हुई थी। महिला के पति ने काफी खोजबीन की। इसके बाद भी उसका कोई पता नहीं लगा, तो पीड़ित ने क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति पर महिला के गायब करने का शक जाहिर करते हुए उत्तर थाना पुलिस को तहरीर दी। पीड़िता के पति का कहना है कि पुलिस को तहरीर देने के साथ ही पत्नी की तलाश करता रहा। 12 अगस्त की सुबह करीब छह बजे पत्नी ने फोन पर जानकारी दी कि वह दुर्गा नगर में है।

विज्ञापन

पति के पहुंचने पर पत्नी ने बताई आपबीती 

पति पत्नी को लेने पहुंचा। इस बीच पत्नी ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। पीड़िता के पति का कहना है कि दीवान सिंह निवासी टापाकलां, सलीम खां निवासी ककरुऊ और अत्तरार निवासी सैलई थाना रामगढ़ ने बंधक बनाकर पत्नी से दुष्कर्म किया। वह किसी तरह से बचकर वहां से निकली। युवक पत्नी को लेकर थाना उत्तर पहुंचा और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने महिला का डाक्टरी परीक्षण कराने के साथ ही आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म किए जाने का मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष उत्तर नरेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा।

छत पर सो रही किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

थाना जसराना के एक गांव निवासी किशोरी अपनी बहन के साथ छत पर सो रही थी। तभी दो युवक छत पर आ गए। आरोपियों ने किशोरी के साथ छत पर ही दुष्कर्म किया। चीख सुबह बहन जाग गई। उसके शोर मचाने पर अन्य लोग भी जाग गए। परिजन को आता देख आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। 

सूचना पर पुलिस भी गांव में पहुंच गई। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर दोनों युवकों के खिलाफ नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया है। यह जानकारी कोतवाल आजाद पाल सिंह ने दी। कहा, पीड़िता के बयान लिए जा रहे हैं और मेडिकल कराया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed