फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three men sexual abused the woman in mainpuri

मैनपुरी में महिला से दुष्कर्म: सरसों के खेत में ले जाकर वारदात को दिया अंजाम, आरोपी युवक फरार

Fri, 11 Feb 2022 12:03 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 11 Feb 2022 12:03 AM IST
सार

महिला अपने घर जाने के लिए परिजन के आने का इंतजार कर रही है। तभी तीन युवक आए तो उसे सरसों के खेत में खींच ले गए। जहां एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन
three men sexual abused the woman in mainpuri
सांकेतिक फोटो

विस्तार

मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर शाम परिजनों का इंतजार कर रही महिला को तीन युवक जबरन सरसों के खेत में खींच ले गए। यहां एक युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। पीड़ित महिला ने परिजन के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को एक महिला पास के ही एक गांव में गई थी। देर शाम वह टेंपो से बेवर कस्बा स्थित अपने घर आ रही थी। महिला के अनुसार रात करीब आठ बजे टेंपो वाले ने उसे बझेरा से भट्टे से पहले उतार दिया। महिला ने फोन से अपने भतीजे को उसे वहां से लेने के लिए बुलाया। 
विज्ञापन


आरोप है कि जब तक भतीजा वहां पहुंचता, उससे पहले तीन-चार युवक आए और महिला को सरसों के खेत में खींच ले गए। यहां एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद युवक महिला को खेत में छोड़कर भाग गए। इस बीच महिला का भतीजा वहां पहुंच गया। महिला ने भतीजे के साथ थाने पहुंचकर वारदात की जानकारी पुलिस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल पर की जांच
शिकायत के बाद थाना पुलिस ने महिला से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। साथ ही देर रात महिला को घटनास्थल पर लेकर जांच की। पुलिस महिला का मेडिकल परीक्षण कराने के लिए कागजी कार्रवाई पूरी कर रही थी।

थानाध्यक्ष बेवर सुरेश चंद्र शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। महिला की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed