{"_id":"691f538c612bc2654102509c","slug":"three-lakh-students-will-appear-in-university-semester-examinations-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra University: विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाओं में शामिल होंगे तीन लाख विद्यार्थी, बनाए गए 275 केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra University: विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाओं में शामिल होंगे तीन लाख विद्यार्थी, बनाए गए 275 केंद्र
Thu, 20 Nov 2025 11:39 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 20 Nov 2025 11:39 PM IST
सार
डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू होंगी। इसके लिए विश्वविद्यालय की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। जिले में सचल दल के एक-एक नोडल अधिकारी बनाए हैं।
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं 275 केंद्रों पर शुक्रवार से शुरू हो रही हैं। इसमें चार जिलों के करीब 3 लाख छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। प्रत्येक जिले में सचल दल के एक-एक नोडल अधिकारी बनाए हैं। प्रवेश पत्र भी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड हो गए हैं।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत बीए, बीएससी, बीकॉम और एमए, एमएससी और एमकॉम की विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए 27 नोडल केंद्र भी बनाए हैं। इस बार से परीक्षाएं लिखित में होंगी। अभी तक ओएमआर शीट पर परीक्षाएं संचालित हो रही थीं। परीक्षा तीन पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 8 से 10, दूसरी पाली पूर्वाह्न 11 से दोपहर एक बजे तक और तीसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो से चार बजे तक संचालित होगी। परीक्षाएं 20 दिसंबर तक संचालित होंगी।
समर्थ पोर्टल पर शुल्क जमा करने से देरी के कारण अभी बिना शुल्क के निजी कॉलेजों के बीए, बीकॉम, बीएससी और एमए, एमएससी और एमकॉम प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं स्वकेंद्र पर कराएंगे। बाकी के विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए 275 केंद्र बनाए हैं। स्नातक और परास्नातक के सभी पाठ्यक्रमों के प्रवेश पत्र अपलोड हो गए हैं। छात्रों ने इसे प्रिंट भी करा लिए हैं।
विज्ञापन
ये बनाए गए हैं सचल दल के नोडल अधिकारी
परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि परीक्षाओं पर निगरानी रखने के लिए आगरा में प्रो. बिंदुशेखर, मथुरा के डॉ. ललित मोहन शर्मा, मैनपुरी के प्रो. डॉ. विजय कुमार श्रीवास्तव और फिरोजाबाद के लिए डॉ. रेनू को जिम्मेदारी दी गई है। ये परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए सचल दल के सदस्य भी तय करेंगे। ये परीक्षाओं में सक्रिय रहते हुए नकल करने वालों पर कार्रवाई करेंगे।
4 डिबार कॉलेजों को केंद्र बनाने का आरोप
एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव अंकुश गौतम का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने 4 डिबार कॉलेजों को भी केंद्र बना दिया है। ये पूर्व में सामूहिक नकल कराने पर डिबार कर दिए गए थे। इन्हें केंद्र नहीं बनाने के लिए कई बार ज्ञापन भी दिया, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने कोई सुनवाई नहीं की। इन कॉलेजों में परीक्षा केंद्र निरस्त नहीं करने पर आंदोलन होगा। वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन ने आरोपों को पूरी तरह से खारिज किया है।