Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three-kilometer-long traffic jam formed on yamuna expressway after mathura accident

Yamuna Expressway Accident: हादसे के बाद टोल प्लाजा पर रोक दिए वाहन, तीन किमी लंबा लगा जाम

Tue, 16 Dec 2025 10:37 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 16 Dec 2025 10:37 PM IST
सार

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे के बाद वाहनों की लाइन तीन किलोमीटर दूर इंटरचेंज तक पहुंच गई। कोहरे के बीच लोग सड़क पर ही खड़े हो गए। लोगों को पीने के पानी और चाय पीने के लिए भी समस्या का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
three-kilometer-long traffic jam formed on yamuna expressway after mathura accident
एक्सप्रेसवे पर लगा जाम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए भीषण हादसे के बाद सुरक्षा के लिए यमुना एक्सप्रेस वे के खंदौली टोल प्लाजा पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। सुबह तकरीबन चार बजे से टोल प्लाजा बंद करने के कारण टोल पर वाहनों का जाम लग गया। इंटरचेंज तक तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। हालात ऐसे बने कि हजारों वाहन चालक करीब छह घंटे तक जाम में फंस गए। सुबह दस बजे के बाद धीरे-धीरे वाहनों को निकाला जा सका।
विज्ञापन


आगरा से ग्रेटर नोएडा तक 165 किलोमीटर लंबे यमुना एक्सप्रेस वे पर हर दिन 18 से 20 हजार वाहन निकलते हैं। मंगलवार को हादसे की जानकारी खंदाैली टोल पर आई तो रास्ता बंद कर दिया गया। तड़के का समय होने की वजह से वाहनों की संख्या कम थी। मगर सुबह 6 बजे के बाद संख्या अधिक होने लगी। इससे मथुरा, दिल्ली जाने वाले लोग बुरी तरह से फंस गए। 
विज्ञापन


टोल पर लोगों के पूछने पर कर्मचारी हादसे की जानकारी दे रहे थे। लेकिन यह नहीं बताया गया कि कितनी देर में रास्ता खुलेगा। कुछ ही देर में वाहनों की लाइन तीन किलोमीटर दूर इंटरचेंज तक पहुंच गई। कोहरे के बीच लोग सड़क पर ही खड़े हो गए। लोगों को पीने के पानी और चाय पीने के लिए भी समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मथुरा निवासी मनोज कुमार ने बताया कि छह घंटे तक वाहन आगे नहीं बढ़े। ठंड और कोहरे के बीच न फॉग लाइट दिखाई दी और न ही प्रशासन की ओर से कोई मदद समय पर पहुंची। चाय और पानी भी नहीं मिला। आगरा निवासी विशाल गोयल ने बताया कि परिवार के साथ सफर कर रहे हैं। घंटों से जाम में फंसे हैं। हादसे के बाद टोल पर वाहन रोक दिए गए, लेकिन मौके पर ट्रैफिक प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था नाकाफी रही है। किरावली निवासी विनोद अग्रवाल ने बताया कि जाम में सड़क किनारे बैठने को मजबूर हो गए। चाय और पानी के कोई इंतजाम नहीं थे। कैंटीन भी काफी दूर होने के कारण नहीं जा सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed