Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Security lapse at Taj Mahal kathavachak indradev maharaj accused of exploitation

बड़ी खबरें: ताजमहल की सुरक्षा में चूक, कथावाचक पर शोषण का आरोप; ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की दर्दनाक माैत

Thu, 12 Nov 2026 06:11 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 12 Nov 2026 06:11 PM IST
सार

मथुरा के कथावाचक पर महिला ने शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। ताजमहल की सुरक्षा में लापरवाही का मामला सामने आया है। प्रतिबंधित क्षेत्र में विदेशी पर्यटक पहुंच गए। वहीं, मैनपुरी में चाचा के सामने भतीजे की दर्दनाक माैत हो गई। दिवाली की छुट्टी पर घर आया युवक नाैकरी पर लाैट रहा था। तभी हादसे में उसकी जान चली गई।
 

विज्ञापन
Security lapse at Taj Mahal kathavachak indradev maharaj accused of exploitation
ब्रज की बड़ी खबरें। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ब्रज क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आए। ताजमहल के प्रतिबंधित क्षेत्र में विदेशी पर्यटकों के पहुंचने से खलबली मच गई। मामले में एएसआई ने सीआईएसएफ से रिपोर्ट मांगी है। मैनपुरी में दिवाली की छुट्टी पर घर आए युवक के साथ दर्दनाक हादसा हुआ। छुट्टी समाप्त होने के बाद युवक काम पर लाैट रहा था, रास्ते में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। स्कूटी सवार युवक की माैके पर ही माैत हो गई, चाचा गंभीर घायल हो गया। एटा में भाई दूज के अगले दिन युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। युवक का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। परिवार में कोहराम मच गया। मथुरा के कथावाचक इंद्रदेव महाराज पर महाराष्ट्र की महिला ने शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। वहीं, प्रेमानंद महाराज के भक्तों को संत का अनोखा अंदाज देखने को मिला। संत अपने शिष्यों के साथ बुलेट पर बैठकर निकले। संत के दर्शन के लिए भक्तों की भारी उमड़ पड़ी।
विज्ञापन


ताजमहल की सुरक्षा में बड़ी चूक:जहां परिंदा भी पर नहीं मार सकता, वहां पहुंचा विदेशी पर्यटक
ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर गंभीर सवालों के घेरे में आ गई है। ताजमहल के प्रतिबंधित और संवेदनशील क्षेत्र (शाही मस्जिद की छत) तक विदेशी पर्यटक के पहुंच जाने का मामला सामने आया है। मामले में रिपाेर्ट मांगी गई है...पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


चाचा के सामने भतीजे की दर्दनाक माैत: ऊपर से निकल गया ट्रैक्टर का पहिया, एक साल पहले हुई थी शादी
मैनपुरी के दन्नाहार थाना क्षेत्र में सिरसागंज मार्ग के रामनगर नहर पुल पर सड़क हादसे में एक युवक की माैके पर ही माैत हो गई। माैके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा...पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई दूज के बाद मौत: 22 वर्षीय युवक का फंदे पर लटका मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम
एटा के ग्राम पंचायत अवागढ़ देहात के गांव मडपुरा में गुरुवार सुबह एक 22 वर्षीय युवक का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है...पढ़ें पूरी खबर

सत्संग में मुलाकात, आश्रम में शोषण: कथावाचक इंद्रदेव महाराज बुरे फंसे, महिला ने दर्ज कराई FIR; पुलिस जांच शुरू
महाराष्ट्र की महिला द्वारा वृंदावन के कथावाचक इंद्रदेव महाराज पर लगाए गए शारीरिक शोषण के आरोप के मामले में वृंदावन पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के काशीमीरा थाने में दर्ज प्राथमिकी के ऑनलाइन वृंदावन कोतवाली स्थानांतरण पर पुलिस ने पीड़िता से बयान के लिए संपर्क किया है...पढ़ें पूरी खबर


भाई दूज पर बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज: संत का ऐसा अंदाज देख भक्त भी हुए हैरान, वीडियो हो गया वायरल
यूपी के वृंदावन में इन दिनों एकांतवास में चल रहे संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन पाने के लिए भाई दूज का दिन अनुयायियों के लिए बेहद खास रहा। लंबे समय से संत के नियमित दर्शन न मिलने के कारण भक्त प्रतिदिन मांट क्षेत्र में यमुना किनारे बने उनके नए आश्रम के आसपास जुट रहे हैं। भाई दूज की सुबह संत प्रेमानंद अपने भक्तों को अचानक बुलेट पर दिखे। अचानक बुलेट की सवारी पर दर्शन कर वह भी चकित होने के साथ ही प्रसन्न हो गए...पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed