फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three Kasturba schools will be built in the district

Agra News: जिले में बनेंगे तीन कस्तूरबा विद्यालय

Sun, 09 Jun 2024 02:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 09 Jun 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Three Kasturba schools will be built in the district
कासगंज। जिले में तीन कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बनाए जाएंगे। इन विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं को शिक्षा की सुविधा मिलेगी। शिक्षासत्र 2025-26 से पढ़ाई शुरू होगी। आचार संहिता हटने के बाद विद्यालयों के निर्माण की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


जिले में आठ कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय संचालित है। इन विद्यालयों में कक्षा आठ तक की छात्राओं को शिक्षा दी जाती है। शासन से इन स्कूलों में शिक्षा सत्र 2023-24 में उच्चीकृत कर कक्षा 9 से 12 तक की शिक्षा व्यवस्था लागू कर दी। इसके लिए सभी आठ विद्यालयों के एकेडेमिक भवन और आवासीय परिसर बनाए जाने को मंजूरी दी गई। जिसमें से सहावर, अमांपुर, पटियाली, सिढ़पुरा, गंजडुंडवारा में जमीन मिल जाने के बाद शासन से बजट मिलने के बाद इनका निर्माण शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन

पटियाली, सिढ़पुरा एवं अमांपुर का निर्माण पूरा होने की ओर है, लेकिन कासगंज नगर, कासगंज ग्रामीण तथा साेरोंजी के लिए जमीन मिल जाने के बाद बजट न मिल पाने से इनका निर्माण उस समय शुरू नहीं हो सका। बेसिक शिक्षा विभाग ने ग्राम हिम्मतपुर सई में बन रहे डायट भवन के निकट ही कासगंज नगर व कासगंज ग्रामीण क्षेत्र के लिए एकेडेमिक एवं आवास परिसर बनाने के लिए तथा सोरोंजी के लिए सलेमपुर बीबी में जमीन को चिन्हित कर जुलाई माह में प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेज दिया। सितंंबर माह में शासन से इस प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए 41789000 रुपये बजट स्वीकृत कर दिया। जिसमें से 16715600 रुपये बजट मार्च माह में मिल गया, लेकिन निर्माण शुरू होने से पहले लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लग गई। जिससे निर्माण शुरू नहीं हो सका। मार्च 2025 तक इन विद्यालयों का निर्माण का पूरा कराया जाएगा। इसके बाद शिक्षासत्र 2025-26 से इन भवनों में कक्षा 9 से पढ़ाई शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed