फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three including Russian woman died of dengue in Mathura

मथुरा में डेंगू का कहर: विदेशी महिला समेत तीन की मौत, 24 घंटे में 17 नए मरीज मिले

Wed, 20 Oct 2021 12:18 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 20 Oct 2021 12:18 AM IST
सार

मथुरा जिले में डेंगू और बुखार का प्रकोप दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। डेंगू और बुखार से हर दिन लोगों की मौत हो रही है, इनमें छोटे बच्चे भी शामिल हैं। मंगलवार को डेंगू से तीन मरीजों की मौत हो गई। इनमें एक विदेशी महिला भी शामिल है। 

विज्ञापन
three including Russian woman died of dengue in Mathura
डेंगू (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

मथुरा में मंगलवार को वृंदावन निवासी एक रसियन मूल की महिला समेत तीन की मौत हो गई। ये तीनों डेंगू से पीड़ित थे। कोविड प्रभारी डॉ.भूदेव ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 17 डेंगू के नए मरीज मिले हैं। जिन स्थानों पर बुखार-डेंगू के मरीज मिल रहे हैं, वहां पर सैंपलिंग का काम कराया जा रहा है

विज्ञापन


वृंदावन के रमणरेती क्षेत्र के मधुवन कालोनी निवासी 37 वर्षीय रसियन मूल की महिला आना केशनोवा को मंगलवार सुबह 7 बजे केडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहां जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। दोपहर बाद महिला की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची एलआईयू टीम ने पड़ताल शुरू की। एलआईयू के अनुसार महिला ने वृंदावन निवासी जगमोहनदास से विवाह कर भारतीय नागरिकता हासिल कर ली थी। महिला का पासपोर्ट 2023 तक मान्य है। 
विज्ञापन


यहां भी हुईं मौतें 
नौहझील ब्लॉक के गांव भिदौनी में डेंगू से मंगलवार सुबह महिला नत्थो देवी (46) पत्नी गिर्राज बघेल की मौत हो गई। उन्हें तीन दिन पहले बुखार आया था।  गांव जैंत निवासी महेंद्र के पुत्र मनोज (06) को दो दिन पूर्व बुखार आया था। जांच में उसे डेंगू की पुष्टि हुई। बच्चे का मथुरा के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। सोमवार को उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस गांव में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। 50 से अधिक मरीज मथुरा के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। मुकेश की पुत्री गौरी (12 वर्ष), माधुरी (आठ वर्ष), भारत का पुत्र धर्मवीर बीमारी के चलते विभिन्न अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं। पूर्व प्रधान प्रतिनिधि दलवीर सिंह उर्फ भूरा ने बताया कि गांव में बहुत तेजी से डेंगू फैल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम केवल औपचारिकता निभा रही है। एक दो नाली में दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। 

महावन में मच्छरों का प्रकोप, डेंगू व मलेरिया ने पसारे पैर
बारिश के चलते महावन कस्बे में जगह-जगह जलभराव हो रहा है। मच्छरों के पनपने से डेंगू व मलेरिया पैर पसार रहा है। घर-घर मलेरिया के मरीजों की चारपाई बिछी हैं। स्वास्थ विभाग के अधिकारी इस ओर ध्यान नही दे रहे है। भाजपा नेता कृष्ण मुरारी प्रोहित , नीतेश अग्रवाल , सुदर्शन शर्मा , पारस अग्रवाल ने जिलाधिकारी को भेजे पत्र में कस्बे के हर मोहल्ले में दवा का छिड़काव कराये जाने की मांग की है। 

जिंदगी से खेल रहे झोलाछाप, विभाग ने आंखें मूंदी
पिछले दो माह से बुखार लोगों का पीछा नहीं छोड़ रहा है। टायफाइड, मलेरिया व डेंगू ने लोगों को जकड़ रखा है। तबीयत बिगड़ने पर मरीज मथुरा, अलीगढ़, आगरा तक इलाज के लिए दौड़ रहे हैं। नौहझील व आसपास के इलाके में डेंगू ने पैर पसार रखे हैं। लेकिन स्वास्थ्य विभाग डेंगू के प्रति लापरवाही बरत रहा है। क्षेत्र में झोलाछापों ने दुकानें सजा ली हैं। जो डेंगू के इलाज के नाम पर लोगों की जिंदगी से खेल रहे हैं। 

सीएचसी प्रभारी डॉ. शशि रंजन ने लोगों से अपील की है कि प्लेटलेट्स कम होने, चक्कर आने, उल्टी, बुखार, दस्त होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज करायें। स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टरों व दवा सहित इलाज की अच्छी व्यवस्था है। झोलाछापों से इलाज न करायें। इन लक्षणों से यह निश्चित नहीं है कि डेंगू है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed