फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three, including a 28-day-old baby, died due to difficulty in breathing.

Agra News: सांस लेने में दिक्कत से 28 दिन के बच्चे सहित तीन की मौत

Sat, 20 Jul 2024 12:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 20 Jul 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Three, including a 28-day-old baby, died due to difficulty in breathing.
मैनपुरी। उमसभरी गर्मी के बीच जिले में सांस के मरीजों की दिक्कतें बढ़ने लगी हैं। शुक्रवार को 28 दिन के बच्चे सहित तीन मरीजों की मौत हो गई। वहीं दो अन्य मरीजों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से ही जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। अस्पताल की ओपीडी में 611 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। कोतवाली थाना क्षेत्र के नगला हरसुख निवासी जया देवी (65) पत्नी हरसुख को पेट में संक्रमण के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान शुक्रवार की सुबह उनकी मौत हो गई। थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव गरगई निवासी रणजीत (28 दिन) पुत्र प्रदीप को शुक्रवार की सुबह अचानक सांस लेने में दिक्कत होने लगी। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भोगांव थाना क्षेत्र के गांव छाछा निवासी बालकराम (60) को शुक्रवार की सुबह सांस लेने में दिक्कत के चलते जिला अस्पताल में लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि महिला को गंभीर हालत में ही अस्पताल लाया गया था जबकि दो अन्य को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed