फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three Grooms Swindled in Name of Marriage

घर बसाने का टूटा ख्वाब: सिर पर सेहरा और साथ में बराती, फिर भी न हो सकी तीन दूल्हों की शादी; जानें पूरा मामला

Sat, 28 Mar 2026 06:08 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 28 Mar 2026 06:08 AM IST
सार

घर से सज-धज कर शादी करने निकले दूल्हों के अरमान अधूरे रह गए। बरातियों के साथ दूल्हे विवाहस्थल से मायूस होकर लाैटे। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
Three Grooms Swindled in Name of Marriage
थाने में शिकायत लेकर पहुंचे पीड़ित परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शादी के नाम पर धोखाधड़ी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव नूह खास निवासी एक ही परिवार के तीन युवकों से शादी के नाम पर कुछ लोगों ने 4.60 लाख रुपये ठग लिए। कानपुर की जिस धर्मशाला में शादी होनी थी वहां बरात लेकर पहुंचे तीनों युवकों को सन्नाटा पसरा मिला। मायूस होकर बराती गांव लौट आए। अब पीड़ितों ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी और पैसा दिलाने के लिए गुहार लगाई है।
विज्ञापन


गांव नूंहखास निवासी विजय, लोकेंद्र और मुकेश के साथ शातिराें ने ठगी की है। तीनों युवक एक ही परिवार के हैं। काफी समय से प्रयास के बाद उनकी शादी नहीं हुई थी। लोकेंद्र ने कोतवाली में तहरीर दी है। इसमें बताया है कि करीब एक माह पूर्व उसके पास राहुल और रेखा नामक व्यक्तियों के फोन आए। जिन्होंने खुद को एक विवाह संस्था का प्रतिनिधि बताया। उनकी शादी कराने की बात कही। तीन लड़कियों के फोटो भेजे।
विज्ञापन


 

बातचीत के बाद तीनों युवकों के परिजन शादी के लिए राजी हो गए। ठगों ने योजनाबद्ध तरीके से तीनों को जाल में फंसाया। 26 मार्च काे कानपुर के घंटाघर के पास अग्रवाल धर्मशाला में विवाह कार्यक्रम होना तय किया। शादी का खर्चा, गहने और साड़ियां खरीदने के नाम पर 18 मार्च से रुपये मांगना शुरू किए। तीनों युवकों ने 18 मार्च से 25 मार्च के बीच बैंक खातों और जनसेवा केंद्रों के जरिये कुल 4,60,500 रुपये लड़की वालों के बताए गए खातों में ट्रांसफर करा दिए। लड़की वालों ने वीडियो कॉल और फोटो से शादी का सामान और साड़ियां भी लड़के वालों को दिखाईं।
 
विज्ञापन

तय कार्यक्रम के अनुसार 26 मार्च को तीनों युवक अपने परिजन और रिश्तेदारों के साथ तीन गाड़ियों में सवार होकर बरात लेकर कानपुर के लिए रवाना हुए। जब बारात घंटाघर स्थित अग्रवाल धर्मशाला पहुंची तो वहां सन्नाटा पसरा हुआ था। लड़की वालों के फोन बंद आ रहे थे। यह देखकर लड़के वालों के होश उड़ गए। मायूस होकर बरात खाली हाथ लौट आई।

 
विज्ञापन

शुक्रवार को पीड़ितों ने जलेसर कोतवाली पहुंचकर आपबीती सुनाई और नामजद तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में इस अनोखी ठगी की चर्चा जोरों पर है। एसएचओ जलेसर संजय राघव ने बताया इस संबंध में तहरीर मिल गई है। लड़के वालों ने ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के स्क्रीन शॉट भी दिखाए हैं। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें-बहुत बहादुर निकले विजय: जान की परवाह किए बिना बचाई यात्री की जान, चलती ट्रेन से गिर गया था मुसाफिर; Video
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed