फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three elevated metro stations will be ready in seven months in Agra

आगरा मेट्रो: सात महीने में तैयार हो जाएंगे तीन एलिवेटेड स्टेशन, ताजपूर्वी गेट से बसई तक यू गर्डर कार्य पूरा

Wed, 11 May 2022 04:29 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 11 May 2022 04:29 PM IST
सार

आगरा मेट्रो के लिए ताजपूर्वी गेट से बसई तक यू गर्डर का कार्य पूरा हो चुका है। फतेहाबाद स्टेशन पर प्लेटफार्म बन रहा है। 

विज्ञापन
Three elevated metro stations will be ready in seven months in Agra
ताज पूर्वी गेट स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी में तीन एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन ताजपूर्वी गेट, बसई और फतेहाबाद का निर्माण कार्य सात महीने में पूरा हो जाने की उम्मीद है। दिसंबर 2022 तक इसकी डेडलाइन तय की गई है। तीनों स्टेशन के निर्माण पर 273 करोड़ रुपये खर्च होंगे। दिसंबर 2020 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्टेशन निर्माण कार्यों का वर्चुअल शिलान्यास किया था।

विज्ञापन


फतेहाबाद रोड पर बन रहे तीनों स्टेशन का 70 फीसदी सिविल कार्य पूरा हो चुका है। पहला मेट्रो स्टेशन ताजपूर्वी गेट होगा। यहां ग्रेनाइट व मार्बल कार्य चल रहा है। बसई स्टेशन की बिल्डिंग भी तैयार है। फतेहाबाद स्टेशन के लिए कॉरिडोर पर प्लेटफार्म बन रहा है। 

विज्ञापन

दो सप्ताह में हो जाएगा प्लेटफॉर्म का काम 

आगरा प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद राय ने बताया दो सप्ताह में प्लेटफार्म का काम हो जाएगा। पाइलिंग, पियर, टी गर्डर कार्य हो चुके हैं। यू गर्डर दो स्टेशन पर रखे जा चुके हैं। अगले महीने से तीसरे स्टेशन के लिए भी यू गर्डर रखे जाएंगे। यू गर्डर की बमरौली कटारा स्थित कास्टिंग यार्ड में कास्टिंग हो रही है। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2022 तक तीनों स्टेशन का कार्य पूर्ण हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सात स्टेशन पर मिट्टी की जांच पूरी

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद राय ने बताया कि ताजमहल से आरबीएस कॉलेज तक सात भूमिगत मेट्रो स्टेशन बनाए जा रहे हैं। सातों स्टेशन के लिए मिट्टी की जांच पूरी हो चुकी है। अब स्टेशन व भूमिगत कॉरिडोर का डिजाइन तैयार होगा। आगरा फोर्ट मेट्रो स्टेशन का डिजाइन बन चुका है। यहां डायफ्रॉ वॉल निर्माण कर भूमिगत मेट्रो स्टेशन की पहले चौहद्दी बनाई जा रही हैं।

आगरा मेट्रो के कार्य की प्रगति 

- ताजपूर्वी, बसई और फतेहाबाद स्टेशन सात महीने में तैयार हो जाने की उम्मीद
- तीनों स्टेशन पर पाइलिंग, पिलर, टी गर्डर व यू गर्डर कार्य हुए पूर्ण, स्टेशन का ढांचा किया जा रहा तैयार।
- सितंबर 2022 तक तीनों एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन तैयार करने का लक्ष्य। 273 करोड़ से हो रहा निर्माण।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed