फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three dengue patients admitted in SN Medical College agra

एसएन मेडिकल कॉलेज में तीन और मरीजों में डेंगू की पुष्टि, जूनियर डॉक्टर भी हुआ शिकार

Thu, 27 Sep 2018 03:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 27 Sep 2018 03:27 PM IST
विज्ञापन
three dengue patients admitted in SN Medical College agra
डेंगू
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में तीन और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। ओपीडी में आए दो मरीजों में लक्षण देखते हुए उनके रक्त के नमूने लेकर जांच को भेजे गए हैं। वहीं जूनियर डॉक्टर और कैदी की तबियत में सुधार है। 
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज की मेडिसिन और बाल रोग विभाग में आए ओपीडी में तीन मरीजों की संभावना पर जांच कराई गई थी। एसएन की लैब में जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी। चिकित्सक बताते हैं कि जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है, लेकिन इनके भर्ती करने की जरूरत नहीं है। इलाज के बाद इनकी हालत बेहतर है, इसमें एक बच्चा है और दो वयस्क हैं। 
विज्ञापन


एसएन में भर्ती कैदी की हालत में सुधार है। जूनियर डॉक्टर की हालत भी बेहतर है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. आरके दीक्षित का कहना है कि दो मरीजों में डेंगू की रिपोर्ट मिली है, अगर और मरीजों में डेंगू मिला है तो उसकी रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 19 मरीजों में डेंगू

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जनवरी से अब तक 19 मरीजों में डेंगू और 22 में मलेरिया की पुष्टि हुई है। डेंगू के चलते अभी तक एक भी मौत नहीं मानी गई है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. आरके दीक्षित का कहना है कि डेंगू-मलेरिया के मामले तो आ रहे हैं, लेकिन भयावह स्थिति नहीं है। न्यू आगरा में हुई युवक की मौत असाध्य रोग के चलते हुई है। 

एसएन में आठ कूलरों में मिला लारवा 

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एसएन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। हॉस्टल में आठ कूलरों में लारवा मिला। कीटनाशक छिड़काव करवाते हुए हॉस्टल के सभी कूलरों से पानी साफ करवाया है। साथ ही मेडिकल छात्र और जूनियर डॉक्टरों को अपने कूलरों को रोजाना पानी बदलने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed