फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three deaths after nimonia and heart attack

निमोनिया और हृदयघात से तीन मरीजों की मौत

Wed, 09 Nov 2022 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
three deaths after nimonia and heart attack
मैनपुरी। पिछले कुछ दिनों से मौसम में हुए परिवर्तन के कारण बच्चों और बुजुर्गों की दिक्कतें बढ़ रही हैं। जिला अस्पताल में पिछले 24 घंटे में पहुंचे निमोनिया से पीड़ित एक बच्ची सहित तीन मरीजों की मौत हो गई। वहीं, 300 से अधिक बुखार के मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से निमोनिया, सांस और हृदयाघात के मरीजों की दिक्कतें बढ़ रही हैं। बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। यहां 924 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। सबसे अधिक भीड़ फिजीशियन और बाल रोग विभाग में रही। यहां 400 से अधिक मरीजों को उपचार दिया गया। भोगांव थाना क्षेत्र के गांव नगला पति निवासी रामवीर सिंह की एक माह की पुत्री निशा को पिछले कुछ दिनों से निमोनिया की दिक्कत थी। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर बुधवार की सुबह परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। औंछा थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर निवासी जयवीर सिंह की 60 वर्षीय पत्नी रश्मी देवी को मंगलवार की रात अचानक हृदयाघात पड़ा परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली थाना क्षेत्र में राजीव गांधी नगर निवासी 80 वर्षीय जयवीर सिंह अपने घर पर बुधवार की सुबह टहल रहे थे अचानक हार्ट अटैक पड़ा और वे गिर गए। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बच्चों के उपचार में न करें लापरवाही
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डीके शाक्य ने कहा कि इस मौसम में बच्चों का विशेष ख्याल रखा जाए। बच्चों को सर्दी से बचाव के लिए पूरा ध्यान रखा जाए। यदि बच्चे सर्दी, जुकाम, खांसी आदि की दिक्कत महसूस कर रहे हैं तो उनको तुरंत उपचार दिलाया जाए। बच्चों के उपचार में लापरवाही उनके जीवन के लिए संकट पैदा कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची सहित सभी तीन मरीज मृत अवस्था में लाए गए थे। उनकी जांच नहीं हो सकी। परिजन के अनुसार बच्ची को कुछ दिनों से निमोनिया की दिक्कत थी वहीं बुजुर्गों को हृदयाघात पड़ा।
- डॉ. मदनलाल, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed