{"_id":"5e4d77b48ebc3ef28e6afa37","slug":"three-deadbody-crimition-mainpuri-news-agr4302903145","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साथ जलीं तीन चिताएं, गांव में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साथ जलीं तीन चिताएं, गांव में मचा कोहराम
विज्ञापन
19एमएनपी-21-सड़क हादसे में दंपत्ति सहित तीन की मौत के बाद कुसमरा के गांव धमियापुर में विलाप करते परि?
- फोटो : MAINPURI
कुसमरा (मैनपुरी)। गांव धमियांपुर में बुधवार को जब एक ही परिवार के तीन लोगों के शव गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। मथुरा में हुए हादसे में मां बेटी व देवर की मौत हो गई थी। वहीं कार सवार दो अन्य घायल हो गए थे।
थाना किशनी के कुसमरा चौकी क्षेत्र के गांव धमियांपुर निवासी जगपाल सिंह चौहान का पुत्र अमित गुरुग्राम में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। मंगलवार को अमित अपने चचेरे भाई असित, असित की पत्नी प्रियंका, भतीजे, युवराज, रोहित, भतीजी आशा के साथ गांव आ रहे थे। मथुरा में अकबरपुर क्षेत्र में उनकी कार मार्ग पर खड़े एक ट्रक में पीछे से जा घुसी थी। हादसे में अमित (30), प्रियंका (25) और युवराज (03) की मौके पर ही मौत हो गई थी। आशा व रोहित गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिजन शव लेने के लिए मथुरा रवाना हो गए थे। बुधवार को मृतकों के शव जब गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से पूरा गांव शोक मना रहा था। गमगीन माहौल में अमित, प्रियंका व युवराज का अंतिम संस्कार किया गया।
20 दिन पहले ही हुआ था बेटे का जन्म
हादसे में जान गंवाने वाले अमित की शादी वर्ष 2014 में हुई थी। 20 दिन पहले ही उसका बेटा हुआ था। दो बहनों की शादी हो चुकी थी दो अभी अविवाहित हैं। प्रियंका की एक चार साल की बेटी अनु है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत
बेवर (मैनपुरी)। मोटा रोड पर गांव अमरपुर के पास मंगलवार की शाम किसी वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दो भाई घायल हो गए। जिला अस्पताल से सैफई ले जाते समय एक की मौत हो गई। वहीं दूसरे को फर्रुखाबाद ले गए। किसान नरेंद्र राजपूत (25) मंगलवार की शाम मौसेरे भाई बंटू के साथ बाइक से लौट रहे थे। बाइक जब मोटा रोड पर गांव अमरपुर के पास पहुंची तभी मार्ग से गुजर रहे किसी वाहन ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। हादसे में घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से रात करीब एक बजे नरेंद्र को सैफई रेफर कर दिया गया। सैफई ले जाते समय रास्ते में किसान ने दम तोड़ दिया। वहीं घायल बंटू को फर्रुखाबाद ले गए। हादसे की रिपोर्ट मृतक के चाचा दीप सिंह ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध दर्ज कराई है। नरेंद्र की चार वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। उसका एक डेढ़ वर्षीय पुत्र लविश है।
सड़क किनारे गड्ढे में गिरी बाइक, महिला की मौत
बेवर (मैनपुरी)। कुसमरा मार्ग पर बुधवा सुबह बेवर की ओर से आ रही एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में कन्नौज निवासी महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पुत्र घायल हो गया।
कन्नौज के थाना सौरिख क्षेत्र के गांव कांकरपुर निवासी ओमप्रकाश की 45 वर्षीय पत्नी आशा देवी बुधवार की सुबह पुत्र सौरभ के साथ बाइक से कस्बा स्थित टीचर्स कालोनी आ रहीं थीं। वहां उन्हें मीरा गुप्ता की पुत्री की गोद भराई रस्म में शामिल होना था। सुबह करीब 10:30 बाइक जब बेवर-कुसमरा मार्ग पर गांव कूंडी के पास पहुंची, तभी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पुत्र घायल हो गया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस दोनों को लेकर अस्पताल पहुंची। यहां डॉक्टरों ने आशा की मौत की पुष्टि की। इस बीच सूचना मिलने के बाद अस्पताल पहुंचे परिजन शव को लेकर चले गए। परिजनों की ओर से थाने में फौती दर्ज कराई गई है। थाना पुलिस ने बताया कि परिजनों की ओर से पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। वह शव लेकर चले गए।