फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three days practice session of vhp is complete

बोले, विहिप के केंद्रीय महामंत्री, न गोवध होने देंगे न हिंदुओं का धर्मांतरण

Sun, 04 Feb 2018 09:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला बाह (आगरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला बाह (आगरा) Updated Sun, 04 Feb 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
three days practice session of vhp is complete
कार्यक्रम में बोलते अतिथि - फोटो : अमर उजाला
आगरा के बटेश्वर में विहिप के तीन दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग के समापन पर विहिप के केन्द्रीय महामंत्री राघवल्लु ने कहा कि देश में न तो गोवध होने देंगे और न ही बेटी को बिकने देंगे। 
विज्ञापन


हिंदुओं को माओवादी, मुस्लिम और ईसाई बनने से भी रोकेंगे। इसके लिए देश भर के 6 लाख गांवों में संगठन का विस्तार किया जायेगा। तभी देश सुरक्षित रह सकेगा। 
विज्ञापन


रविवार को राघवल्लु ने कहा कि भगत सिंह, वीर सावरकर, विवेकानंद और रामकृष्ण के देश में हर साल एक लाख से ज्यादा गायें कट रही हैं। जब देश आजाद हुआ था, तब 18 करोड़ गायें थीं। अब 11 करोड़ रह गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

देश की आबादी 35 करोड़ से बढ़कर 100 करोड़ हो गई। फिर गौवंश कैसे घटा। नवदुर्गा काल में जिस देश में कन्याओं का पूजन होता है, उस देश में हर साल एक लाख लड़कियों को लव जेहाद और धर्मांतरण के नाम पर अपहरण कर बेचा जा रहा है। 

यूपी में 34 हजार लड़कियों का हर साल अपहरण हो रहा है। जबकि 8 लाख से ज्यादा हिंदुओं को माओवादी, मुस्लिम, ईसाई बनाने का खेल चल रहा है। विहिप, बजरंग दल यह सब बर्दाश्त नहीं करेगा। 

उन्होंने कहा कि देश को बचाने के लिए एकजुट होना पड़ेगा। महिला सुरक्षा के लिए दुर्गावाहिनी की 20 हजार इकाइयां काम कर रही हैं। बजरंग दल का 60 हजार स्थानों का संगठन है। 

लिया ये संकल्प

अब देश के 6 लाख गांवों में संगठन विस्तार का संकल्प लिया गया है। माता, गौ माता, मातृभूमि, मन्दिर मठ की हर हाल में रक्षा की जायेगी। क्षेत्रीय संगठन मंत्री ईश्वरी प्रसाद ने कहा कि देश के हजारों मंदिरों को तोड़कर मस्जिदें बना ली गई हैं। 

महात्माओं की हत्या की जा रही है। हमारा कर्तव्य है देश में आजादी और सम्मान के लिए एकजुट होना। उन्होंने कहा कि गाय बचेगी तभी देश बचेगा और तभी किसान बचेगा। 

पूर्वमंत्री अरिदमन सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि देश के सामने चुनौतियां हैं। इनसे एकजुट होकर निपटना पड़ेगा। ऊंच-नीच और छुआछूत को मिटाकर चिंतन मनन कर जीवन शैली में उतारने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed