फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three crooks arrested after police encounter in agra

आगरा में मुठभेड़: चोरी और लूटपाट करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Sun, 11 Apr 2021 09:39 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 11 Apr 2021 09:39 AM IST
विज्ञापन
three crooks arrested after police encounter in agra
इसी जगह पर हुई थी मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र में सिरौली गांव के पास शनिवार रात को पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश मौके पर पकड़ लिया गया, जबकि दो बदमाशों को पुलिस ने पीछा करके पकड़ा। इनमें से एक के पैर में गोली भी लग गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश लूट और चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। उनसे पांच घटनाओं का खुलासा हुआ है। 

विज्ञापन


एसपी ग्रामीण सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि शनिवार रात को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ बदमाश चोरी और लूट के इरादे से सिरौली गांव के पास बने श्मशान में बैठकर अपने और अन्य साथियों का इंतजार कर रहे हैं। इस पर सीओ अछनेरा महेश कुमार और थाना मलपुरा प्रभारी कुलदीप दीक्षित ने पुलिस टीम के साथ दबिश दी। 
विज्ञापन


दो बदमाशों को पीछा करके पकड़ा 
एक बदमाश पकड़ा गया, जबकि दो भागने में सफल रहे। पुलिस ने पीछा करते हुए रोहता पुल के नीचे छिपे हुए दो बदमाश को घेरने की कोशिश की, लेकिन वो भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया। एक बदमाश ने पुलिस पर फायर कर दिया।  इस पर पुलिस ने जवाब में फायरिंग की। उसके पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरे को पकड़ लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पकड़े गए आरोपियों में मध्य प्रदेश के मुरैना निवासी मजनू उर्फ मनोज केवट पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि  मुरैना निवासी उत्तम और मलपुरा के नगला माकरोल निवासी धीरज हैं।

आरोपियों के पास से चोरी के तार, ट्रांसफार्मर और लूट की पांच घटनाओं का माल बरामद हुआ है। दो अदद तमंचे और  कारतूस मिले हैं। पुलिस गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ कर रही है। मजनू और उत्तम पर 15-15 हजार का इनाम भी घोषित था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed