फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three children dies from diarrhea in firozabad

फिरोजाबाद: गांव लालई में डायरिया का प्रकोप, तीन दिन में तीन बच्चों की मौत

Sun, 04 Aug 2019 12:44 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 04 Aug 2019 12:44 PM IST
विज्ञापन
three children dies from diarrhea in firozabad
गांव लालई पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के थाना खैरगढ़ क्षेत्र के गांव लालई में डायरिया का प्रकोप फैल गया है। यहां तीन दिन में दो सगे भाई-बहन सहित तीन बच्चों की मौत हो गई। 20 से अधिक बच्चे, महिला व बुजुर्ग बीमार हैं। ग्रामीण निजी चिकित्सकों व झोलाछाप से उपचार करा रहे हैं। 
विज्ञापन


अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से उठाया तो स्वास्थ्य विभाग की नींद टूटी। रविवार की सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव लालई पहुंचे। मरीजों को दवाइयां बांटी। इससे पूर्व थाना उत्तर क्षेत्र के आनंदनगर ककरऊ में डायरिया ने चार बच्चों की जान ले ली थी। 
विज्ञापन


खैरगढ़ क्षेत्र के ग्राम लालई (कठेरिया बस्ती) में बारिश व जलभराव के साथ डायरिया ने पांव पसार लिए हैं। घर-घर में बीमारों की चारपाई बिछी हुई है। शेर सिंह के दो बच्चे एक साथ उल्टी-दस्त का शिकार हुए। बुधवार एक वर्षीय पुत्र मोहित की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जुड़वा भाई-बहन सहित तीन की मौत

अगले दिन गुरुवार को बेटी रानी ने दम तोड़ दिया। यह दोनों जुड़वा पैदा हुए थे। शिवदयाल कठेरिया का चार वर्ष के बेटा अनुज भी चार दिन पूर्व बीमार हुआ था। शनिवार को अनुज को पहले निजी चिकित्सक के पास और फिर सरकारी ट्रामा सेंटर ले गए। 

यहां से फिर प्राइवेट डॉक्टर के पास ले गए थे। उपचार के दौरान शनिवार को मौत हो गई। अनुज की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। एक गांव में तीन बच्चों की मौत के बाद जिन घरों में बच्चे डायरिया का शिकार हैं, उनकी धड़कने बढ़ गई। 

लालई गांव में ये लोग हैं बीमार 

लालई गांव के शिवकुमार की पत्नी लक्ष्मी (25), बेटा मोहित (सात), बेटी जानकी (पांच), मानकी (तीन) बीमार हैं। रवि कुमार के घर में पत्नी आरती (22), बेटी अन्नू (दो), अनिकेत (चार) व जयपाल सिंह (35) पुत्र सिलेटी सिंह खुद बीमार होने के साथ उनके घर में बेटी दीक्षा (11), बेटा मोहित (नौ), अंजली (14) पुत्री नेत्रपाल सिंह, धीरन सिंह (65) पुत्र झंडू सिंह, अमरदीप (नौ) पुत्र विजय कुमार, वीनी (आठ) पुत्री प्रेमचंद्र आदि बीमार हैं।

जलभराव से बीमारी फैलने की आशंका 

ग्रामीणों के अनुसार तो लालई गांव कठेरिया बस्ती में डायरिया के फैलने का मुख्य कारण जलभराव हो सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि 28 जुलाई को शेर सिंह के जुड़वा बेटा, बेटी बीमार हुए थे। तीन दिन उपचार के बाद इनकी मौत एक दिन के अंतर से हो गई थी। 

सीएमओ डॉ एसके दीक्षित ने बताया कि लालई गांव में डायरिया फैलने से बीमार अथवा बच्चों की मौत के बारे में किसी प्रकार की कोई सूचना नहीं मिली है। जानकारी होते ही गांव में टीम भेजकर बीमार बच्चों का उपचार किया जाएगा। संबंधित ग्राम प्रधान से संपर्क किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed