फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three Cars Collide on Agra-Lucknow Expressway Four Seriously Injured

UP: लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, एक के बाद एक आपस में टकरा गईं तीन कारें; पांच घायल

Tue, 09 Dec 2025 01:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 09 Dec 2025 01:19 PM IST
सार

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक के बाद एक तीन कार आपस में टकरा गईं। ये हादसा किलोमीटर 18 पर हुआ, जहां मेंटेनेंस का कार्य चल रहा था।

विज्ञापन
Three Cars Collide on Agra-Lucknow Expressway Four Seriously Injured
लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। किलोमीटर 18 पर तीन कारें आपस में टकरा गईं। हादसे में कुशी नगर के रहने वाले दिनेश तिवारी और उनके बेटे निकेत की जान चली गई। दो कारों में सवार पांच लोग घायल हो गए। यूपीडा की टीम व फतेहाबाद थाने के पुलिसकर्मियों ने घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा पहुंचाया। लोगों का कहना है कि मरम्मत कार्य करा रही कंपनी की लापरवाही से आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। मरम्मत के लिए रास्ता वन-वे कर दिया है। रोड पर खाली ड्रम रखे गए हैं। कहा कि कोहरे से पहले कार्य पूरा नहीं हुआ तो एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाएं बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मंगलवार को दिन में करीब 11:30 बजे गोपालपुर, कुशीनगर निवासी निकेत तिवारी अपने पिता दिनेश तिवारी और बहन इशिता के साथ मथुरा से कुशीनगर कार से जा रहे थे। उनकी कार थाना फतेहाबाद क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 18 पर पहुंची तो पीछे से कार से आ रहे अनुज कुमार निवासी गांव कुतुबपुर थाना सौरिख जिला कन्नौज की कार से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि निकेत की कार डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। 
विज्ञापन


इसी दौरान लखनऊ की तरफ से आ रहे गौरंत कलाटी निवासी 303 कृष्णा वैली टावर ए सम्स वाली रोड, वडोदरा गुजरात की कार से भी अनुज की कार टकरा गई। हालांकि गौरंत और उनके साथ रहे लोग बच गए। तीनों कारें क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में निकेत, दिनेश, इशिता व दूसरी कार सवार अनुज और उनका दोस्त इंद्रेश गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद और यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी प्रथम राधा मोहन द्विवेदी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा भेजा। जहां इलाज के दौरान निकेत (19) और उनके पिता दिनेश तिवारी (55) की मौत हो गई। वहीं, हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए वाहनों की रफ्तार थम गई। परिजन के मुताबिक दिनेश तिवारी होडल, कोसी के एक निजी कॉलेज के डायरेक्टर थे। वहीं हादसे के बाद पुलिस ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर रास्ता सुचारू कराया।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed