{"_id":"66ccb9e80f30b7c7b10517b9","slug":"three-boys-beaten-after-accusing-them-of-theft-in-the-temple-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-122934-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मंदिर में चोरी का आरोप लगाकर तीन बालकों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मंदिर में चोरी का आरोप लगाकर तीन बालकों को पीटा
Mon, 26 Aug 2024 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 26 Aug 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
बेवर। गांव दौदापुर में सोमवार की सुबह मंदिर में चोरी का आरोप लगाकर तीन बालकों की पिटाई की गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव दौदापुर निवासी सनी प्रताप जाटव ने थाने में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि सोमवार की सुबह तीन बच्चे खेलते हुए गांव में बने मंदिर में चले गए। वहां आरोपी ने तीनों बच्चों को मंदिर में चोरी करने का आरोप लगाकर बंधक बना लिया। इसके बाद बालकों की पिटाई कर दी। जानकारी मिलने के बाद वह लोग मौके पर पहुंच गए। जब बच्चों के बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने महिलाओं को भी जातिसूचक गालियां देते हुए पीटना शुरू कर दिया। दो लोग घायल हो गए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह का कहना है कि प्रार्थना पत्र मिला है। जांच की जा रही है, सत्यता के आधार पर पुलिस दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।