{"_id":"620011188b088d11f25ba623","slug":"three-arrested-with-illigle-liquer-kasganj-news-agr523559419","type":"story","status":"publish","title_hn":"55 लीटर शराब और 24 क्वार्टर शराब के साथ तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
55 लीटर शराब और 24 क्वार्टर शराब के साथ तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
कासगंज। जनपद में विधानसभा चुनावों को लेकर अवैैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। शनिवार को पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 80 लीटर कच्ची शराब और देशी शराब के 24 क्वार्टर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पटियाली क्षेत्र में हनुमान चौराहे पर विपिन निवासी गैंदूपुरा अमांपुर को 35 लीटर शराब केन में बेचने के लिए ले जा रहा था। इसकी जानकारी मुखबिर से पुलिस को मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर शराब बरामद कर ली। समीप से ही हरिओम निवासी गैंदूपुरा को भी गिरफ्तार किया। उसके पास से 25 लीटर शराब केन में बरामद की। कासगंज क्षेत्र में ग्राम मनौटा सड़क किनारे से सोरन निवासी मनौटा को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। सहावर क्षेत्र में पुलिस ने बौंदर रोड से रामप्रताप निवासी बौंदर को 24 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया।
विधानसभा चुनावों को लेकर सभी थाना प्रभारियों को अवैध शराब को लेकर अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया गया है। इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है। अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है। - रोहन प्रमोद बौत्रे, एसपी कासगंज।