{"_id":"5de927248ebc3e54db484a8c","slug":"three-arrested-with-girl-for-false-sexual-harassment-case-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक दुष्कर्म का झूठ: प्रेमी के दुश्मनों को फंसाने की साजिश में छात्रा सहित तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक दुष्कर्म का झूठ: प्रेमी के दुश्मनों को फंसाने की साजिश में छात्रा सहित तीन गिरफ्तार
Fri, 06 Dec 2019 12:23 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा/फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा/फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 06 Dec 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाने वाली आगरा निवासी छात्रा के झूठ का पुलिस ने पर्दाफाश करने के बाद छात्रा, उसके प्रेमी और सहयोगी को बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल परीक्षण के बाद तीनों के बयान मजिस्ट्रेट के सामने कराए गए।
आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र के ककरैठा निवासी बीए की छात्रा ने बुधवार सुबह भाई के चार दोस्तों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस को बताया कि आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र में दुष्कर्म कर फिरोजाबाद के पचोखरा क्षेत्र में उसे छोड़कर आरोपी फरार हो गए।
पुलिस ने जब आरोपी तीन युवकों को गिरफ्तार किया तो दुष्कर्म की पोल खुल गई। युवती उनमें से किसी को नहीं जानती थी। युवती ने अपने प्रेमी हाथरस निवासी हिस्ट्रीशीटर अनिल बॉक्सर के विरोधियों को फंसाने की योजना के तहत उसके साथ मिलकर यह नाटक रचा था। अनिल खुद उसे पचोखरा क्षेत्र में छोड़ गया था।

फिरोजाबाद में कराया आरोपियों को मेडिकल
पुलिस ने देर रात दबिश देकर युवती के प्रेमी अनिल बॉक्सर एवं उसके सहयोगी श्याम सुंदर निवासी इमलिया, थाना बरहन, आगरा को गिरफ्तार किया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने दोनों के साथ युवती का फिरोजाबाद जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है।
मजिस्ट्रेट के सामने आरोपियों के बयान कराए गए। पुलिस युवती, उसके प्रेमी व सहयोगी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करेगी। कथित दुष्कर्म के आरोपी युवकों ज्ञानेंद्र कुमार, गीतम सिंह, राजा उर्फ रोबिन निवासी मेंडू, हाथरस से भी पूछताछ चल रही है।
फिरोजाबाद के एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि छात्रा, उसके प्रेमी एवं सहयोगी से पूछताछ चल रही है। युवती के 164 के बयान व मेडिकल कराया है। युवकों का भी मेडिकल और बयान हुए हैं। छात्रा ने जिन पर आरोप लगाया, उनसे भी पूछताछ की जा रही है।