{"_id":"5b59aa064f1c1bb8538b55bb","slug":"three-arrested-including-up-police-constable-for-robbery","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने ही लूटे थे व्यापारी से 15 लाख, भाजपा विधायक के गनर सहित तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने ही लूटे थे व्यापारी से 15 लाख, भाजपा विधायक के गनर सहित तीन गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 27 Jul 2018 11:16 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में लुटेरे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब रक्षक ही लुटेरे बन जाएं तो जनता अपनी सुरक्षा को लेकर किस पर भरोसा करेगी। यह सवाल इसलिए उठा है, क्योंकि आगरा में यूपी पुलिस के दो सिपाहियों ने बदमाशों के साथ मिलकर बड़ी लूट को अंजाम दिया है।
पुलिस ने गुरुवार को इस लूटकांड का खुलासा करते हुए आरोपी सिपाही समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक सिपाही सहित चार बदमाश अभी फरार हैं। इन सबने रेकी करके वारदात को अंजाम दिया था।
घटना 13 जुलाई की रात हरीपर्वत क्षेत्र में हुई। यहां बल्केश्वर के व्यापारी चंदन गुप्ता से बदमाशों ने 15 लाख रुपए लूट लिए थे। वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। एसएसपी ने घटना की जांच में कई टीमें लगाईं।

ये आरोपी गिरफ्तार
एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि इस लूटकांड में शामिल सिपाही राहुल पाल, अनूप और राजकिशोर को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक सिपाही मनीष चाहर सहित चार आरोपी अभी फरार हैं। इनकी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
एसएसपी ने बताया कि इन आरोपियों ने रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया गया था। ये सिपाही अपने गांव के अपराधी साथियों के साथ लूट करते थे। एक अन्य व्यापारी से कमला नगर में हुई लूट भी इसी गैंग ने की।
पुलिस ने आरोपियों के पास से आठ लाख से ज्यादा की रकम भी बरामद कर ली है। सिपाही राहुल पाल कासगंज में तैनात है। वो अमांपुर से भाजपा विधायक देवेंद्र प्रताप का गनर है। दूसरा सिपाही भी कासगंज में तैनात है।